IBPS RRB PO Mains Result 2022: ibps.in पर रिजल्‍ट जारी, फौरन यहां से करें डाउनलोड

IBPS RRB PO Mains Result 2022: जो कैंडिडेट्स IBPS RRB PO मुख्य में उपस्थित हुए थे। वे फौरन आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाएं और अपना मेंस रिजल्‍ट चेक कर सकते हैं

अपडेटेड Oct 18, 2022 पर 3:32 PM
IBPS RRB PO मेन्स परीक्षा 1 अक्टूबर 2022 को कराई गई थी।

IBPS RRB PO Mains Result 2022: इंस्टिट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्‍शन (IBPS) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट www.ibps.in पर आईबीपीएस आरआरबी पीओ मेन्स 2022 के नतीजे जारी कर दिए हैं। मेंस परीक्षा 1 अक्टूबर 2022 को कराई गई थी। अगर आपने यह परीक्षा दी है तो अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। मेंस की परीक्षा पास करने वाले कैंडिडेट्स आरआरबी पीओ इंटरव्यू में शामिल होंगे। इसका इंटरव्यू अगले महीने होने की संभावना है।

जानिए कैसे करें चेक

आईबीपीएस आरआरबी पीओ मेन्स रिजल्ट 2022 चेक करने के लिए कैंडिडेट्स के पास उनका रजिस्ट्रेशन नंबर, रोल नंबर और जन्म तिथि, पासवर्ड होने चाहिए।


रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले आपको आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट https://www.ibps.in पर विटिज करना होगा।

होम पेज पर बाईं ओर टैब सीआरपी आरआरबी मिलेगा।

यहां दिए टैब पर क्लिक करें और कॉमन भर्ती प्रक्रिया वाला एक नया पेज खुलेगा- क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक चरण XI (Regional Rural Banks Phase XI)

उपरोक्त पर क्लिक करें और आपको आईबीपीएस आरआरबी पीओ मेन्स रिजल्ट 2022 लिंक आपको मिलेगा।

लिंक पर क्लिक करके अपना रजिस्ट्रेशन नंबर / रोल नंबर और जन्मतिथि / पासवर्ड दर्ज कर दें।

आप अपने आईबीपीएस आरआरबी पीओ मेन्स रिजल्ट 2022 की स्थिति चेक कर सकते हैं।

Sarkari Naukri: रेलवे में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका, RailTel में हो रही हैं भर्तियां, ऐसे करें अप्लाई

अक्टूबर के चौथे हफ्ते में जारी होगा स्कोर कार्ड

IBPS RRB PO मेंस स्कोर कार्ड 2022 अक्टूबर के चौथे हफ्ते में जारी किया जाएगा। यह उन लोगों के लिए है, जिनका इंटरव्यू में सेलेक्शन नहीं हो पाया है। जिन लोगों को इंटरव्यू में बुलाया गया है, वो कैंडिडेट्स इंटरव्यू राउंड के बाद अपना स्कोर कार्ड चेक कर सकते हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।