IBPS RRB PO Mains Result 2022: इंस्टिट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन (IBPS) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट www.ibps.in पर आईबीपीएस आरआरबी पीओ मेन्स 2022 के नतीजे जारी कर दिए हैं। मेंस परीक्षा 1 अक्टूबर 2022 को कराई गई थी। अगर आपने यह परीक्षा दी है तो अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। मेंस की परीक्षा पास करने वाले कैंडिडेट्स आरआरबी पीओ इंटरव्यू में शामिल होंगे। इसका इंटरव्यू अगले महीने होने की संभावना है।
