देश भर में आज (15 अगस्त 2024) 78वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऐतिहासिक लाल किले की प्राचीर से राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इसके बाद उन्होंने देशवासियों को संबोधित किया। यह राष्ट्र के नाम उनका लगातार 11वां संबोधन है। लगातार तीसरी बार सत्ता में लौटने के बाद पीएम मोदी ने पहली बार लाल किले से देश को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने देश के मेडिकल सेक्टर को और मजबूत बनाने के अपने संकल्प को दोहराया। पीएम मोदी ने मेडिकल की पढ़ाई करने वाले छात्रों के लिए बड़ी घोषणा की है। उन्होंने कहा कि अगले 5 साल में देश मेडिकल एजुकेशन के लिए 75,000 सीटें बढ़ेंगी।
पीएम मोदी ने कहा कि पिछले 10 साल में सरकार ने एक लाख सीटों का इजाफा किया है। पीएम मोदी ने अगले 5 साल में 75,000 नई मेडिकल सीटें बनाने की घोषणा की है। पीएम मोदी ने अपने भाषण में कहा कि छात्र विदेशों में मेडिकल शिक्षा के लिए लाखों और करोड़ों खर्च करते हैं। हम अगले 5 साल में 75,000 नई मेडिकल सीटें बनाएंगे।
राष्ट्रीय पोषण मिशन की शुरुआत
पीएम मोदी ने कहा कि विकसित भारत 2047, 'स्वस्थ भारत' भी होना चाहिए। इसके लिए हमने राष्ट्रीय पोषण मिशन शुरू किया है। पीएम मोदी ने कहा कि स्वस्थ भारत हो तो आज जो बच्चे हैं, उनके पोषण पर भी आज से ही ध्यान देने की जरूरत है। हमें विकसित भारत की पहली पीढ़ी पर विशेष ध्यान ध्यान देकर पोषण का अभियान चलाया है। हमने राष्ट्रीय पोषण मिशन शुरू किया है।
140 करोड़ ‘परिवारजन’ समृद्ध भारत भी बना सकते हैं - पीएम मोदी
इससे पहले पीएम मोदी ने कहा कि जब 40 करोड़ देशवासी गुलामी की जंजीरों को तोड़कर देश को आजाद कर सकते हैं तो आज 140 करोड़ ‘परिवारजन’ इसी भाव से समृद्ध भारत भी बना सकते हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि ‘विकसित भारत 2047’ सिर्फ भाषण के शब्द नहीं हैं। बल्कि इसके पीछे कठोर मेहनत जारी है। देश के सामन्य जन से सुझाव लिए जा रहे हैं।