Get App

Independence Day 2024: भारत के छात्रों को पढ़ाई के लिए विदेश नहीं जाना होगा, अगले 5 साल में 75000 नई सीटें होंगी तैयार – पीएम मोदी

78th Independence Day: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले के प्राचीर से विदेश में पढ़ने वाले छात्रों के लिए बड़ा ऐलान किया है। पीएम मोदी ने कहा कि मध्यम वर्ग के छात्रों को विदेश में पढ़ाई के लिए मोटी रकम खर्च होती है। ऐसे में अब अगले 5 सालों में मेडिकल एजुकेशन के लिए 75,000 नई सीटें तैयार की जाएंगी

Jitendra Singhअपडेटेड Aug 15, 2024 पर 11:22 AM
Independence Day 2024: भारत के छात्रों को पढ़ाई के लिए विदेश नहीं जाना होगा, अगले 5 साल में 75000 नई सीटें होंगी तैयार – पीएम मोदी
78th Independence Day: पीएम मोदी ने अपने संबोधन में देश के मेडिकल सेक्टर को और मजबूत करने पर जोर दिया।

देश भर में आज (15 अगस्त 2024) 78वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऐतिहासिक लाल किले की प्राचीर से राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इसके बाद उन्होंने देशवासियों को संबोधित किया। यह राष्ट्र के नाम उनका लगातार 11वां संबोधन है। लगातार तीसरी बार सत्ता में लौटने के बाद पीएम मोदी ने पहली बार लाल किले से देश को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने देश के मेडिकल सेक्टर को और मजबूत बनाने के अपने संकल्प को दोहराया। पीएम मोदी ने मेडिकल की पढ़ाई करने वाले छात्रों के लिए बड़ी घोषणा की है। उन्होंने कहा कि अगले 5 साल में देश मेडिकल एजुकेशन के लिए 75,000 सीटें बढ़ेंगी।

पीएम मोदी ने कहा कि पिछले 10 साल में सरकार ने एक लाख सीटों का इजाफा किया है। पीएम मोदी ने अगले 5 साल में 75,000 नई मेडिकल सीटें बनाने की घोषणा की है। पीएम मोदी ने अपने भाषण में कहा कि छात्र विदेशों में मेडिकल शिक्षा के लिए लाखों और करोड़ों खर्च करते हैं। हम अगले 5 साल में 75,000 नई मेडिकल सीटें बनाएंगे।

राष्ट्रीय पोषण मिशन की शुरुआत

पीएम मोदी ने कहा कि विकसित भारत 2047, 'स्वस्थ भारत' भी होना चाहिए। इसके लिए हमने राष्ट्रीय पोषण मिशन शुरू किया है। पीएम मोदी ने कहा कि स्वस्थ भारत हो तो आज जो बच्चे हैं, उनके पोषण पर भी आज से ही ध्यान देने की जरूरत है। हमें विकसित भारत की पहली पीढ़ी पर विशेष ध्यान ध्यान देकर पोषण का अभियान चलाया है। हमने राष्ट्रीय पोषण मिशन शुरू किया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें