JEE Main Exam 2022: अगले सप्ताह jeemain.nta.nic.in पर शुरू होगी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया, जानें एग्जाम से जुड़ी सभी डिटेल

JEE Main परीक्षा का आयोजन फरवरी, मार्च, अप्रैल और मई माह में होगा

अपडेटेड Dec 03, 2021 पर 5:03 PM
jeemain.nta.nic.in पर शुरू होगी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया

JEE Main 2022 Exam: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) कुछ महीनों में जेईई मेन 2022 एग्जाम आयोजित करेगी। जेईई मेन 2022 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया अगले सप्ताह से jeemain.nta.nic.in पर शुरू होने की उम्मीद है। जल्द ही NTA एग्जाम डेट भी घोषित कर देगा और इसके लिए रजिस्ट्रेशन की घोषणा भी कर दी जाएगी।

एनटीए जेईई मेन एग्जाम का आयोजन चार सेशंस में करता है जोकि फरवरी, मार्च, अप्रैल और मई महीने में आयोजित होगा। हालांकि, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा अभी एग्जाम की आधिकारिक डेट की घोषणा की जानी बाकी है।

UP सरकार बोली- 'पाक से आने वाली हवा दिल्ली को कर रही है प्रदूषित', CJI का तंज- 'तो क्या आप पाकिस्तानी इंडस्ट्रीज को बैन करना चाहते हैं?'


आनलाइन मोड में होने वाली इस एग्जाम को चार सेशंस में एनटीए ने इसी साल शुरू किया था। जेईई मेन में छात्रों को आप्शंस दी गई है कि वह चारों अटेपंट भी दे सकते हैं या फिर एक, दो या तीन भी।

जिस अटेपंट में छात्रों ने बेहतर किया होता है, उसके पर्सेटाइल जोड़े जाते हैं। हर अटेपंट के लिए छात्रों की अलग से रजिस्ट्रेशन होती है। साल 2022 के लिए सबसे पहले फरवरी महीने के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू होगी जो उम्मीद है कि दिसंबर के पहले सप्ताह से शुरू हो जाएगी।

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने इस साल से जेईई मेन की परीक्षाएं चार सत्रों में आयोजित करने का ऐलान किया था और इसी के आधार पर ही इस साल 2021 का एग्जाम आयोजित की गई थी। जेईई मेन 2022 फरवरी सत्र के लिए आवेदन पत्रइसी महीने जारी होने की संभावना है।

Covid-19 Vaccine: 40 साल से ऊपर वालों को दी जा सकती है बूस्टर डोज, Omicron वेरिएंट के चलते INSACOG की सिफारिश

JEE Main के लिए छात्रों की योग्यता 12वीं पास होनी चाहिए और बारहवीं में कम से कम 75 प्रतिशत अंक हासिल किए जाने अनिवार्य होते हैं। इन अंकों के साथ उम्मीदवार NITs/IIITs/GFTIs में दाखिले के योगय होता है।

वहीं, BArch/BPlanning कोर्स में 50 प्रतिशत अंक लिए जाने अनिवार्य होते हैं। जेईई मेन में दो परीक्षाएं होती है। पहला पेपर अंडरग्रेजुएट इंजीनियरिंग प्रोग्रामस यानी B.E/B. Tech और दूसरा बी-आर्क, बी-प्लानिंग का होता है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।