JKBOSE 12th Result Declared: जम्मू और कश्मीर बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (JKBOSE) ने आधिकारिक तौर पर 2024 की कक्षा 12वीं की द्वि-वार्षिक परीक्षाओं के नतीजे जारी कर दिए हैं। रिजल्ट जारी होने के साथ उन हजारों छात्रों का लंबा इंतजार खत्म हो गया है, जो अपने अंकों का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। इस साल की शुरुआत में हुई ये परीक्षाएं जम्मू और कश्मीर के छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर थीं। अब JKBOSE ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर नतीजे लाइव कर दिए हैं, जिसे छात्र अपने रोल नंबर या नाम डाल कर अपना रिजल्ट ऑनलाइन देख सकते हैं।
आधिकारिक वेबसाइट पर इस तरह देखें अपना रिजल्ट
- छात्र JKBOSE के आधिकारिक ऑनलाइन पोर्टल https://jkbose.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर 'रिजल्ट' टैब पर जाए फिर रिजल्ट खोलने के लिए उस पर क्लिक करें।
- उपलब्ध रिजल्ट की लिस्ट देखकर 'कक्षा 12 द्वि-वार्षिक 2024 परिणाम' चुनें।
- छात्र अपने रिजल्ट को रोल नंबर या नाम से खोजने का ऑपअशन चुन सकते हैं, जो भी सबसे सुविधाजनक हो।
- सभी संबंधित जानकारी सही-सही भरें, फिर रिजल्ट प्राप्त करने के लिए 'सबमिट' पर क्लिक करें।
- रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देने के बाद, छात्रों को भविष्य की जरूरत के लिए एक कॉपी डाउनलोड करने के बाद उसको प्रिंट करके अपने पास एक हार्ड कॉपी रखने की सलाह दी जाती है। उच्च शिक्षा कार्यक्रमों या नौकरियों के लिए आवेदन करते समय यह हार्ड कॉपी फायदेमंद हो सकती है।