JNU UG Admission 2022: दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) में अंडर ग्रेजुएट कोर्सेज में एडमिशन के लिए जल्द ही ऑनलाइन प्रोसेस शुरू होने वाली है। जेएनयू द्वारा जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, उम्मीदवारों को कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET UG 2022) स्कोर के आधार पर एडमिशन दिया जाएगा। इस संबंध में विश्वविद्यालय ने एक नोटिफिकेशन जारी कर जानकारी दी है।
नोटिफिकेशन के मुताबिक, JNU UG एडमिशन का प्रोसेस जल्द ही विश्वविद्यालय के आधिकारिक वेबसाइट jnu.ac.in/admissions पर शुरू होगा। विश्वविद्यालय की तरफ से कहा गया है कि वह नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) से प्राप्त उम्मीदवारों के डेटा को प्रोसेस कर रहा है। जहां उम्मीदवार एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं, उस पोर्टल को जल्द ही लॉन्च किया जाएगा।
नोटिफिकेशन के अनुसार, 'NTA द्वारा CUET UG 2022 का रिजल्ट जारी किए जाने के बाद से विश्वविद्यालय प्राप्त डेटा को प्रोसेस करने के बाद जेएनयू के पोर्टल के माध्यम से एडमिशन का प्रोसेस शुरू करेगी। उम्मीदवार आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन अप्लाई कर सकेंगे। इसके बाद प्रोसेसिंग शुल्क का भुगतान करके आवेदन फॉर्म भर सकेंगे।'
JNU के उप रजिस्ट्रार जगदीश सिंह ने एक नोटिस जारी कर कहा कि NTA द्वारा CUET UG 2022 रिजल्ट की घोषणा के बाद, एडमिशन डेट ब्रांच, NTA द्वारा जारी किए गए उम्मीदवारों की डिटेल्स को प्रोसेस कर रही है। JNU एडमिशन के लिए CUET के नॉर्मलाइज्ड स्कोर को आधार माना जाएगा।
JNU में एडमिशन पाने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए जल्द ही वेबसाइट पर पोर्टल लाइव होगा। उम्मीदवार प्रोसेसिंग फीस का पेमेंट कर अप्लाई कर सकेंगे। NTA के एक सीनियर अधिकारी ने बताया कि मेरिट लिस्ट भाग लेने वाले विश्वविद्यालयों द्वारा तैयार की जाएगी, जो सीयूईटी-यूजी स्कोर कार्ड के आधार पर अपनी-अपनी काउंसलिंग आयोजित करेंगे।
इस साल से सभी केंद्रीय विश्वविद्यालय (Central University) में अंडर ग्रेजुएट एडमिशन के लिए CUET 2022 के स्कोर का इस्तेमाल करेंगे। जेएनयू के छात्रों और शिक्षकों के एक वर्ग ने एडमिशन के लिए CUET UG 2022 का उपयोग करने का विरोध करते हुए कहा कि मल्टीपल च्वॉइस क्वेश्चन (MCQ) पर आधारित परीक्षा कई कोर्सेज में एडमिशन के लिए इच्छुक उम्मीदवारों का आंकलन करने में अपर्याप्त है।