Get App

JNU UG Admission 2022: जेएनयू में एडमिशन के लिए इस दिन शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन, CUET के जरिए होगा एडमिशन, जानें डिटेल्स

JNU में एडमिशन पाने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए जल्द ही वेबसाइट पर पोर्टल लाइव होगा। उम्‍मीदवार प्रोसेसिंग फीस का पेमेंट कर अप्लाई कर सकेंगे

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 19, 2022 पर 5:55 PM
JNU UG Admission 2022: जेएनयू में एडमिशन के लिए इस दिन शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन, CUET के जरिए होगा एडमिशन, जानें डिटेल्स
JNU एडमिशन के लिए CUET के नॉर्मलाइज्‍ड स्‍कोर को आधार माना जाएगा

JNU UG Admission 2022: दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) में अंडर ग्रेजुएट कोर्सेज में एडमिशन के लिए जल्‍द ही ऑनलाइन प्रोसेस शुरू होने वाली है। जेएनयू द्वारा जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, उम्‍मीदवारों को कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET UG 2022) स्‍कोर के आधार पर एडमिशन दिया जाएगा। इस संबंध में विश्वविद्यालय ने एक नोटिफिकेशन जारी कर जानकारी दी है।

नोटिफिकेशन के मुताबिक, JNU UG एडमिशन का प्रोसेस जल्द ही विश्वविद्यालय के आधिकारिक वेबसाइट jnu.ac.in/admissions पर शुरू होगा। विश्वविद्यालय की तरफ से कहा गया है कि वह नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) से प्राप्त उम्मीदवारों के डेटा को प्रोसेस कर रहा है। जहां उम्मीदवार एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं, उस पोर्टल को जल्द ही लॉन्च किया जाएगा।

नोटिफिकेशन के अनुसार, 'NTA द्वारा CUET UG 2022 का रिजल्‍ट जारी किए जाने के बाद से विश्वविद्यालय प्राप्त डेटा को प्रोसेस करने के बाद जेएनयू के पोर्टल के माध्यम से एडमिशन का प्रोसेस शुरू करेगी। उम्‍मीदवार आधिकारिक पोर्टल के माध्‍यम से ऑनलाइन अप्‍लाई कर सकेंगे। इसके बाद प्रोसेसिंग शुल्क का भुगतान करके आवेदन फॉर्म भर सकेंगे।'

सब समाचार

+ और भी पढ़ें