Get App

प्राइवेट स्कूलों में फीस की लूट, 55000 एडमिशन फीस, ओरिएंटेशन के नाम पर मोटी रकम, वायरल हुआ बिल

JR. KG 2024-25 Admission: प्राइवेट स्कूलों की शिक्षा कितनी मंहगी है, इसकी एक स्लिप सोशल मीडिया में वायरल हो रही है। इसमें नर्सरी स्कूल के लिए एडमिशन फीस 55,600 रुपये और पेरेंट ओरिएंटेशन चार्ज 8400 रुपये है। एक शख्स ने बताया कि कक्षा 3 में पढ़ने वाले बेटे की स्कूल फीस के रूप में 30,000 रुपये हर महीने भरता हूं। इस स्लिप को देखकर हर कोई हैरान है

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 24, 2024 पर 1:24 PM
प्राइवेट स्कूलों में फीस की लूट, 55000 एडमिशन फीस, ओरिएंटेशन के नाम पर मोटी रकम, वायरल हुआ बिल
JR. KG 2024-25 Admission: सोशल मीडिया पर एक स्कूल का नर्सरी और केजी का फीस स्ट्रक्चर वायरल हो रहा है।

पढ़ाई में बच्चे का पहला कदम बेहद अहम होता है। इसलिए अभिभावक अपने बच्चों का नर्सरी में दाखिला कराने के लिए अच्छे से अच्छा स्कूल ढूंढते हैं। लेकिन कई बार अभिभावकों को नहीं पता होता कि वो अच्छे स्कूल के चक्कर में लूट का शिकार हो रहे हैँ। ऐसे ही नर्सरी और जूनियर केजी में एडमिशन के लिए एक स्कूल के फीस स्ट्रक्चर को देखकर लोगों के होश उड़ गए हैं। इस फीस स्ट्रक्चर में 8,400 रुपये का पेरेंट ओरिएंटेशन चार्ज लगाया गया है। वहीं एडमिशन फीस 55,600 रुपये हैं। यह स्लिप सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वायरल हो रही है।

इस पोस्ट को देखकर तमाम लोग कह रहे हैं कि आज के टाइम में बच्चों को प्राइवेट स्कूल में पढ़ाने का मतलब के अपना सबकुछ दांव पर लगा देना है। जबकि अन्य यूजर्स ने कहा कि अब समझ में आया कि पिता जी ने सरकारी स्कूल में क्यों पढ़ाया था। वैसे इस पूरे मामले में कमेंट्स की बारिश हो रही है।

अब स्कूल खोलने की तैयारी

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ENT सर्जन डॉक्टर जगदीश चतुर्वेदी यह पर्ची पोस्ट की है। चतुर्वेदी ने अपनी पोस्ट पर तंज कसते हुए लिखा कि 8400 रुपये पेरेंट ओरिएंटेशन फीस है। कोई भी अभिभावक डॉक्टर से सलाह के लिए इसका 20 फीसदी भी नहीं देगा। अब मैं एक स्कूल खोलने की तैयारी कर रहा हूं। उनकी पोस्ट को करीब 67,000 बार देखा गया। इस पोस्ट पर जवाब देते हुए ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ विनीत गोविंद गुप्ता ने लिखा कि लोग अपने बच्चों के लिए इतना खर्च करेंगे, जितना वो खुद के लिए भी नहीं करेंगे। यही वजह है कि महंगे कोचिंग सेंटर, स्कूल, कॉलेज तेजी से बढ़ रहे हैं। वहीं एक अन्य यूजर जितेन एस (@a_jiten) ने पूछा कि 55000 रुपये एडमिशन फीस! क्या वे आइवी लीग प्रीस्कूल (Ivy League preschools) में दाखिला दे रहे हैं?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें