सोशल मीडिया की ताकत कहां से कहां तक पहुंचा सकती है। इसका बड़ा उदाहरण बिहार के दानापुर में देखने को मिला। शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ी है। हर कोई पढ़ना चाहता है। अगर माता-पिता पढ़ाई कराने से कतराते हैं तो इसका समाधान भी मिल जाता है। कुछ ऐसे ही एक घटना बिहार के दानापुर में सामने आई। दानापुर की रहने वाली खुशबू बचपन से ही पढ़ाई में तेज थी। विज्ञान में उसकी ज्यादा रूचि है। विज्ञान विषय में एडमिशन नहीं होने से परेशान हो गई। इसके बाद केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान खुद आगे आए और खुशबू से बातचीत की। इसके बाद 12 वीं में विज्ञान विषय से दाखिला कराने का वादा किया।
