Get App

MP Board Exam Date 2022: मध्य प्रदेश में 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही होंगी, MPBSE ने जारी की टाइम टेबल

MPBSE ने 26 जनवरी को एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा के एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट- mpbse.mponline.gov.in पर जारी किए थे

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 02, 2022 पर 2:22 PM
MP Board Exam Date 2022: मध्य प्रदेश में 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही होंगी, MPBSE ने जारी की टाइम टेबल
कक्षा 10वीं की वार्षिक परीक्षा 18 फरवरी 2022 से और कक्षा 12वीं की वार्षिक परीक्षा 17 फरवरी 2022 से आयोजित की जाएगी

मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (MPBSE) 17 फरवरी से कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं कोविड -19 दिशानिर्देशों के अनुसार आयोजित करेगा। 10वीं की बोर्ड परीक्षा (MPBSE 10th Exam) 18 फरवरी से शुरू होकर 10 मार्च तक चलेगी, जबकि 12वीं बोर्ड की परीक्षाएं (MPBSE 12th Exam) 17 फरवरी से शुरू होकर 12 मार्च को खत्म होगी।

कोरोना की तीसरी लहर के बीच परीक्षाओं को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे थे लेकिन स्कूल खुलने के साथ ही MPBSE ने टाइम टेबल भी जारी कर दिया है। स्कूल शिक्षा (स्वतंत्र प्रभार) राज्य मंत्री इंदर सिंह परमार (Inder Singh Parmar) ने कहा कि प्रदेश में कक्षा 10वीं और 12वीं की वार्षिक परीक्षा नियत कार्यक्रम अनुसार ही होंगी।

सभी विद्यालयों में कक्षा 10वीं की वार्षिक परीक्षा 18 फरवरी 2022 से और कक्षा 12वीं की वार्षिक परीक्षा 17 फरवरी 2022 से आयोजित की जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने सभी छात्रों को शुभकामनाएं दी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें