NEET PG 2024 की नई तारीख का ऐलान, 11 अगस्त को दो शिफ्ट में होगा एग्जाम, डायरेक्ट लिंक natboard.edu.in पर चेक करें डिटेल

NEET PG Exam Date: इस साल की NEET PG परीक्षा की तारीखों में कई बार बदलाव किया गया है। ये परीक्षा पहले 3 मार्च को होनी थी, हालांकि बाद में इसे स्थगित कर दिया गया था। नेशनल मेडिकल कमिशन (NMC) ने रथ यात्रा कार्यक्रम के कारण परीक्षा 23 जून तक स्थगित कर दी थी, लेकिन बाद में ये परीक्षा भी रद्द कर दी गई

अपडेटेड Jul 05, 2024 पर 3:29 PM
Story continues below Advertisement
NEET PG 2024 Exam Date: 11 अगस्त को दो शिफ्ट में होगा एग्जाम

NEET PG परीक्षा की नई तारीखों का ऐलान हो गया है। ये मेडिकल एंट्रेंस एग्जाम 11 अगस्त को दो शिफ्ट में होगा। इससे पहले परीक्षा में गड़बड़ी और धांधली की आशंका के चलते इसे रद्द कर दिया गया था। नेशनल बॉर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंस ने एक शुक्रवार को नोटिस जारी कर ये जानकारी दी है। नोटिस में लिखा गया है कि परीक्षा की पुरानी तारीख को रिशेड्यूल करते हुए नई तारीखों का ऐलान कर दिया गया है।

NBEMS को नोटिस में आगे कहा गया कि NEET-PG 2024 अब 11 अगस्त 2024 को दो शिफ्ट में कराया जाएगा। साथ ही कट ऑफ डेट यानी परीक्षा के नतीजे 15 अगस्त को आएंगे। हालांकि, रिजल्ट की तारीखों में कोई बदलाव नहीं हुआ है, पहले भी परीक्षा की कट-ऑफ डेट 15 अगस्त ही थी।

NBEMS के नोटिस में कहा गया है कि परीक्षा शिफ्ट और उससे जुड़ी बाकी जानकारियां, आधिकारिक वेबसाइट-  https://natboard.edu.in पर डाल दी जाएंगी।


NEET PG 2024 की नई तारीख और बाकी डिटेल कैसे चेक करें?

- आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जाएं।

- NEET PG 2024 एग्जाम पेज पर जाएं और Exam Date Notification लिंक पर जाएं।

- NEET PG 2024 रिवाइज एग्जाम डेट नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक करें।

- नोटिस एक नए पेज पर खुलेगा, जिससे आप तारीख और शिफ्ट टाइमिंग चेक कर सकते हैं।

तीन बार बदल चुकी है NEET PG 2024 की तारीख

NEET PG 2024 की परीक्षा पहले 23 जून होने वाली थी। हालांकि, स्वास्थ्य मंत्रालय ने एहतियात के तौर पर तब इस रद्द कर दिया था। स्वास्थ्य मंत्रालय ने पहले कहा था कि वो मेडिकल छात्रों के लिए एनईईटी-पीजी परीक्षा की प्रक्रिया की जांच करेगा। इस परीक्षा को NBEMS और उसके टेक्नोलॉजी पार्टनर TCS आयोजित कराते हैं।

इस साल की NEET PG परीक्षा की तारीखों में कई बार बदलाव किया गया है। ये परीक्षा पहले 3 मार्च को होनी थी, हालांकि बाद में इसे स्थगित कर दिया गया था। नेशनल मेडिकल कमिशन (NMC) ने रथ यात्रा कार्यक्रम के कारण परीक्षा 23 जून तक स्थगित कर दी थी, लेकिन बाद में ये परीक्षा भी रद्द कर दी गई।

NEET UG Result 2024 Out: नीट यूजी री-एग्जाम के नतीजे घोषित, NTA ने 813 उम्मीदवारों के स्कोर कार्ड किए जारी

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।