NEET UG 2024 Result Controversy: केंद्र ने गुरुवार (13 जून) को सुप्रीम कोर्ट को बताया कि ग्रेस मार्क्स पाने वाले 1,563 NEET-UG 2024 उम्मीदवारों के स्कोर-कार्ड रद्द करने का फैसला लिया गया है, जिन्हें ग्रेस मार्क्स दिए गए थे। केंद्र ने कहा कि इन 1,563 छात्रों को दोबारा परीक्षा देने का विकल्प दिया जाएगा। इससे कई टॉपर के अंक अब कम होंगे। 23 जून को दोबारा परीक्षा होगा। जबकि 30 जून को रिजल्ट आएगा। केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि 12 जून को हुई बैठक के बाद यह निर्णय लिया गया है।
