Netflix ने निकाली जॉब, इस काम के लिए मिलेगी 7.4 करोड़ रुपये की सैलरी

ऐसे समय में जब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को दुनिया भर में लाखों नौकरियों के लिए खतरे के रूप में देखा जा रहा है, तब नेटफ्लिक्स की जॉब को लेकर पोस्टिंग वायरल हो गई है। दरअसल, ऑनलाइन कंटेंट स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म चलाने वाली कंपनी नेटफ्लिक्स ने हाल में नौकरी निकाली है

अपडेटेड Aug 02, 2023 पर 12:56 PM
अगर आप भी नेटफ्लिक्स (Netflix) में नौकरी करना चाहते हैं तो आपके पास अच्छा मौका है।

ऐसे समय में जब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को दुनिया भर में लाखों नौकरियों के लिए खतरे के रूप में देखा जा रहा है, तब नेटफ्लिक्स की जॉब को लेकर पोस्टिंग वायरल हो गई है। दरअसल, ऑनलाइन कंटेंट स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म चलाने वाली कंपनी नेटफ्लिक्स ने हाल में नौकरी निकाली है। अगर आप भी नेटफ्लिक्स (Netflix) में नौकरी करना चाहते हैं तो आपके पास अच्छा मौका है। नेटफ्लिक्स इस नौकरी के लिए 9 लाख डॉलर यानी 7.4 करोड़ रुपये सैलरी दे रहा है। इस पोस्ट पर चुने गए व्यक्ति को कंपनी में मशीन लर्निंग प्लेटफॉर्म को बेहतर बनाना होगा।

नेटफ्लिक्स (Netflix) ने पोस्ट की जॉब

नेटफ्लिक्स ने हाल ही में अपने मशीन लर्निंग प्लेटफॉर्म (MLP) पर एक प्रोडक्ट मैनेजर के लिए नौकरी की लिस्ट पोस्ट की है। मशीन लर्निंग आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का एक एरिया है। इस जॉब के लिए वेतन 3,00,000 डॉलर यानी (2.4 करोड़ रुपये) से 9,00,000 डॉलर (7.4 करोड़ रुपये) है। प्रोडक्ट मैनेजर के रोल में नेटफ्लिक्स के कारोबार के सभी पहलुओं में AI का इस्तेमाल करना शामिल है। इसमें कंटेंट का अधिग्रहण और यूजर के मुताबिक कंटेंट के ऑप्शन प्रोवाइड करने जैसा काम शामिल है। सिर्फ नेटफ्लिक्स ही AI के लिए करोड़ों में ऑफर करने वाली कंपनी नहीं है।


कंपनी अपने गेमिंग स्टूडियो में जेनरेटिव AI के लिए 6,50,000 डॉलर सालाना के लिए एक तकनीकी निदेशक को नियुक्त करने की भी मांग कर रही है। द गार्जियन की रिपोर्ट के अनुसार जेनरेटिव एआई इनपुट डेटा से टेक्स्ट, इमेज और वीडियो तैयार कर सकता है, जिसका इस्तेमाल बेसिक कंटेंट बनाने या विज्ञापन के उद्देश्यों से किया जा सकता है।

 

 

Ambuja Cements Q1 Results: स्टैंडअलोन मुनाफा सालाना घटकर रहा 643 करोड़ रुपये, आय में हुआ इजाफा

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।