Rozgar Mela 2022: युवाओं को देश की सबसे बड़ी ताकत बताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने मंगलवार को 10 लाख कर्मियों के लिए पिछले महीने लॉन्च किए गए भर्ती अभियान ‘रोजगार मेला (Rozgar Mela)’ के तहत 71,000 (71,000 Recruits) के करीब युवाओं को नियुक्ति पत्र (Appointment Letters) सौंपें। इस दौरान पीएम मोदी ने वीडियो कांफ्रेंस (Video Conferencing) के माध्यम से युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि देश के युवाओं को रोजगार के माध्यम से नियुक्ति पत्र देने का यह अभियान ऐसे ही अनवरत जारी रहेगा।
PM मोदी ने की रोजगार मेला की शुरुआत
प्रधानमंत्री मोदी ने युवाओं को राष्ट्र की सबसे बड़ी ताकत बताया। पीएम मोदी ने कहा कि युवाओं की प्रतिभा और उनकी ऊर्जा राष्ट्र निर्माण में ज्यादा से ज्यादा उपयोग में आए, इसे केंद्र सरकार सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। प्रधानमंत्री ने इससे पहले अक्टूबर महीने में ‘रोजगार मेला (Rozgar Mela 2022)’ की शुरुआत की थी। उन्होंने एक समारोह में 75,000 नवनियुक्त कर्मियों को नियुक्ति पत्र सौंपे थे।
इन विभागों में मिली नौकरी
न्यूज एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, पिछली बार जिन कैटेगरी में युवाओं को नियुक्ति दी गई थी, उनके अतिरिक्त इस बार शिक्षक, व्याख्याता, नर्स, नर्सिंग अधिकारी, डॉक्टर, फार्मासिस्ट, रेडियाग्राफर और अन्य तकनीकी और पैरा मेडिकल पदों पर भी नियुक्ति की जाएगी। प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) के मुताबिक, इस बार अच्छी खासी संख्या में केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा विभिन्न केंद्रीय बलों में भी युवाओं को नियुक्ति दी गई है।
Rozgar Mela is our endeavour to empower youth and make them the catalyst in national development. https://t.co/BKXBxO6NfX
— Narendra Modi (@narendramodi) November 22, 2022
'कर्मयोगी प्रारंभ' की शुरुआत
इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने नवनियुक्त कर्मियों के लिए आयोजित किए जाने वाले ऑनलाइन ओरिएंटेशन कोर्स ‘कर्मयोगी प्रारंभ (Karmayogi Prarambh)’ की भी शुरुआत की। इसमें सरकारी कर्मचारियों के लिए आचार संहिता, कार्यस्थल नैतिकता और ईमानदारी, मानव संसाधन नीतियां और अन्य लाभ एवं भत्ते से संबंधित जानकारियां शामिल होंगी, जो उन्हें नीतियों के अनुकूल तथा नई भूमिका में आसानी से ढल जाने में मदद करेंगी। बता दें कि पीएम मोदी ने सभी मंत्रालयों और विभागों को स्वीकृत पदों की मौजूदा खाली पड़े पदों को यथाशीघ्र भरने का निर्देश दिया था।