Get App

Rozgar Mela: पीएम मोदी ने ‘रोजगार मेला’ के तहत 71,000 युवाओं को सौंपें अप्वाइंटमेंट लेटर, कई विभागों में मिली नौकरी

Rozgar Mela: प्रधानमंत्री मोदी ने इससे पहले अक्टूबर महीने में ‘रोजगार मेला’ की शुरुआत की थी। उन्होंने एक समारोह में 75,000 नवनियुक्त कर्मियों को नियुक्ति पत्र सौंपे थे

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 22, 2022 पर 3:04 PM
Rozgar Mela: पीएम मोदी ने ‘रोजगार मेला’ के तहत 71,000 युवाओं को सौंपें अप्वाइंटमेंट लेटर, कई विभागों में मिली नौकरी
Rozgar Mela: इस अवसर पर PM ने नवनियुक्त कर्मियों के लिए आयोजित किए जाने वाले ऑनलाइन ओरिएंटेशन कोर्स ‘कर्मयोगी प्रारंभ’ की भी शुरुआत की

Rozgar Mela 2022: युवाओं को देश की सबसे बड़ी ताकत बताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने मंगलवार को 10 लाख कर्मियों के लिए पिछले महीने लॉन्च किए गए भर्ती अभियान ‘रोजगार मेला (Rozgar Mela)’ के तहत 71,000 (71,000 Recruits) के करीब युवाओं को नियुक्ति पत्र (Appointment Letters) सौंपें। इस दौरान पीएम मोदी ने वीडियो कांफ्रेंस (Video Conferencing) के माध्यम से युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि देश के युवाओं को रोजगार के माध्यम से नियुक्ति पत्र देने का यह अभियान ऐसे ही अनवरत जारी रहेगा।

PM मोदी ने की रोजगार मेला की शुरुआत

प्रधानमंत्री मोदी ने युवाओं को राष्ट्र की सबसे बड़ी ताकत बताया। पीएम मोदी ने कहा कि युवाओं की प्रतिभा और उनकी ऊर्जा राष्ट्र निर्माण में ज्यादा से ज्यादा उपयोग में आए, इसे केंद्र सरकार सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। प्रधानमंत्री ने इससे पहले अक्टूबर महीने में ‘रोजगार मेला (Rozgar Mela 2022)’ की शुरुआत की थी। उन्होंने एक समारोह में 75,000 नवनियुक्त कर्मियों को नियुक्ति पत्र सौंपे थे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें