Prayagraj Shubham Chaurasiya Success Story : आसमानों से कहो अगर हमारी उड़ान देखनी हो तो अपना कद ऊंचा कर लें...ये पंक्तियां प्रयागराज के शुभम चौरसिया पर सटीक बैठती है। प्रयागराज के शुभम चौरसिया ने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से कराई जाने वाली यूजीसी नेट परीक्षा में कमाल किया है। शुभम चौरसिया ने 99.68 स्कोर के साथ शानदार सफलता हासिल की है और पूरे देश में प्रयागराज का नाम रौशन किया है।
