Railway Recruitment 2022: रेलवे में 10वीं पास के लिए 2500 से ज्यादा पदों पर भर्ती, जानिए कैसे करें अप्लाई

Railway Recruitment 2022: वेस्ट सेंट्रल रेलवे में नौकरी के लिए बंपर वैकेंसी निकली है। इसमें अप्लाई करने के लिए आखिरी तारीख 17 दिसंबर है। फॉर्म भरने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है

अपडेटेड Nov 22, 2022 पर 12:48 PM
कैंडिडेट्स फॉर्म भरने के लिए आधिकारिक वेबसाइट wcr.indianrailways.gov.in पर जाएं।

Railway Recruitment 2022: अगर आप रेलवे में नौकरी करना चाहते हैं तो आपके लिए एक बेहतर मौका सामने आया है। वेस्ट सेंट्रल रेलवे की ओर से अप्रेंटिस के पद पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इस नोटिफिकेशन के मुताबिक, अप्रेटिंस के कुल 2521 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इस वैकेंसी के लिए कैंडिडेट्स को ऑनलाइन अप्लाई करना होगा। इसके लिए फॉर्म भरने की प्रक्रिया शुरू हो चकी है। फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 17 दिसंबर है। ये भर्ती कारपेंटर, कंप्यूटर ऑपरेटर प्रोग्रामिंग असिस्टेंट, ड्राफ्ट्समैन (सिविल), इलेक्ट्रीशियन, फिटर, पेंटर, प्लंबर, ब्लैक स्मिथ, वेल्डर आदि पद के लिए निकाली गई है।

अगर आप इन पदों पर अप्लाई करना चाहते हैं तो किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से 10वीं कक्षा के साथ इंटरमीडिएट या समकक्ष कोर्स कम से कम 55 फीसदी अंकों के साथ पास होना चाहिए। वहीं इंजीनियर ग्रेजुएट और डिप्लोमा होल्डर्स इन पदों पर नहीं अप्लाई कर सकते हैं।

योग्यता और आयु


कैंडिडेट्स की उम्र की बात करें तो 17 दिसंबर 2022 को 15 साल से ज्यादा और 24 साल से कम होनी चाहिए। आरक्षण के दायरे में आने वाले सभी कैंडिडेट्स को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। इसके साथ ही कैंडिडेट्स के पास संबंधिट ट्रेड में ITI या NCVT सर्टिफिकेट होना जरूरी है। अप्लाई करने से पहले एक बार नोटिफिकेशन जरूर देख लें। इस भर्ती अभियान के लिए कैंडिडेट्स को शुल्क का भुगतान करना होगा। जनरल कैटेगरी के लिए 100 रुपये फीस जमा करना होगा। एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी/महिला कैंडिडेट्स से कोई शुल्क नहीं लिया जा रहा है।

Indian Railways: रेलवे ने कैंसिल की 185 ट्रेनें, कहीं इसमें आपकी ट्रेन तो नहीं, चेक करें लिस्ट

जानिए कैसे करें अप्लाई

सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट wcr.indianrailways.gov.in पर जाना होगा।

वेबसाइट की होम पेज पर Railway Recruitment Cell के लिंक पर क्लिक करना है।

इसके बाद RRC WCR Apprentice Recruitment 2022 के लिंक पर जाएं।

अब मांगी गई डिटेल्स भरकर रजिस्ट्रेशन कर लें।

रजिस्ट्रेशन के बाद एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं। फॉर्म भरने की पूरी प्रक्रिया फीस भरने के बाद खत्म होगी।

इसके बाद सब्मिट करके प्रिंट जरूर ले लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।