Get App

स्कूल में पानी भरा तो टीचर ने छात्रों से कुर्सियों का पुल बनवाकर पार किया रास्ता, VIDEO वायरल होने के बाद हुईं सस्पेंड

सोशल मीडिया पर गुस्से की शिकार बनीं टीचर का कहना है प्राथमिक स्कूल में छोटे बच्चों से इसलिए अस्थायी पुल बनवाई थी, ताकी वह गंदे पानी से बच सकें। टीचर ने दावा किया कि वह स्किन एलर्जी से पीड़ित है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 29, 2022 पर 4:40 PM
स्कूल में पानी भरा तो टीचर ने छात्रों से कुर्सियों का पुल बनवाकर पार किया रास्ता, VIDEO वायरल होने के बाद हुईं सस्पेंड
वीडियो जब सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो टीचर को निलंबित कर दिया गया है

उत्तर प्रदेश के मथुरा में छात्रों से कुर्सियों का पुल बनवाकर जलभराव को पार करने वाली स्कूल की टीचर को निलंबित कर दिया गया है। मथुरा जिले में प्राथमिक विद्यालय दघेंटा में गुरुवार को महिला टीचर ने खुद को गंदे पानी से बचाने के लिए छात्रों को पानी में उतरवा कर उनसे कुर्सियों का पुल बनवाया था। इसके बाद वह जलजमाव को पार कर पाई थी। इस घटना का वीडियो जब सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो टीचर को निलंबित कर दिया गया है।

ये मामला मथुरा जिले के बलदेव इलाके में स्थित प्राथमिक विद्यालय दघेंटा का है। वायरल वीडियो में महिला टीचर छात्रों से गंदे पानी में कुर्सियों का पुल बनवाकर जलभराव को पार कर रही हैं। महिला टीचर ने कपड़े खराब ना हों, इसलिए स्कूल में कुर्सियों का पुल बनवाया और फिर उस पर पैर रखकर जलभराव को पार किया।

इस मामले का वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, लोग टीचर के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे थे। वीडियो वायरल होने के बाद उत्तर प्रदेश के बेसिक शिक्षा विभाग ने इस मामले को गंभीरता से लिया है। विभाग ने टीचर को निलंबित कर दिया है और जांच के आदेश दिए हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें