Teacher's Day के मौके पर 5 सितंबर (सोमवार) को UGC पांच फेलोशिप और रिसर्च ग्रांट्स लॉन्च करेगा। इसका फायदा सिंगल गर्ल चाइल्ड और रिटायर्ड फैकल्टी मेंबर्स सहित दूसरे लोग उठा सकेंगे। University Grants Commission के चेयरमैन जगदीश कुमार ने यह जानकारी दी।
Teacher's Day के मौके पर 5 सितंबर (सोमवार) को UGC पांच फेलोशिप और रिसर्च ग्रांट्स लॉन्च करेगा। इसका फायदा सिंगल गर्ल चाइल्ड और रिटायर्ड फैकल्टी मेंबर्स सहित दूसरे लोग उठा सकेंगे। University Grants Commission के चेयरमैन जगदीश कुमार ने यह जानकारी दी।
टीचर्स डे के मौके पर पांच स्कीमें लॉन्च होंगी। इनमें सावित्रीबाई ज्योतिराव फुले फेलोशिप, डॉ. राधाकृष्णन यूजीसी पोस्ट-डॉक्टोरल फेलोशिप और डॉ. डीएस कोठारी रिसर्च ग्रांट शामिल हैं। सावित्रीबाई ज्योतिराव फुले फेलोशिफ सिंगल गर्ल चाइल्ड के लिए होगी। डॉ. राधाकृष्णन यूजीसी-पोस्ट डॉक्टोरल फेलोशिप रिटायर्ड फैकल्टी मेंबर्स के लिए होगी। डॉ. डीएस कोठारी रिसर्च ग्रांट नए रिक्रूटेड फैकल्टी मेंबर्स के लिए होगी।
कुमार ने इस बारे में रविवार को बताया। उन्होंने कहा, "टीचर्स डे के मौके पर यूजीसी कई रिसर्च स्कीम का ऐलान करेगा। इससे देशभर के उच्च शिक्षा के संस्थानों को फायदा होगा।" रिटायर्ड फैकल्टी मेंबर्स के लिए फेलोशिप स्कीम रिटायर्ड टीचर्स को रिसर्च के मौके देने के लिए लॉन्च की जा रही है। इस फेलोशिप के लिए 100 स्लॉट्स उपलब्ध हैं। चुने गए कैंडिडेट्स को इस फेलोशिप के तहत हर महीने 50,000 रुपये दिए जाएंगे। कंटिजेंसी के रूप में भी 50,000 रुपये सालाना देने का प्रावधान होगा।
इन-सर्विस फैकल्टी मेंबर्स के लिए रिसर्च ग्रांट के तहत रेगुलरली अप्वॉइंटेड फैकल्टी मेंबर्स को रिसर्च के मौके दिए जाएंगे। इस स्कीम के तहत चुने गए 200 कैंडिडेट्स को दो साल के लिए 10 लाख रुपये की सहायता उपबल्ध कराई जाएगी।
डॉ. डीएस कोठारी रिसर्च ग्रांट नए रिक्रूटेड फैकल्टी मेंबर्स के लिए होगा। इसके तहत रेगुलरली अप्वॉइंटेड फैकल्टी मेंबर्स को रिसर्च के मौके उपलब्ध कराए जाएंगे। इस स्कीम के तहत चुने गए 132 कैंडिडेट को दो साल के लिए 10 लाख रुपये की सहायता दी जाएगी।
डॉ. राधाकृष्णन यूजीसी पोस्ट-डॉक्टोरल फेलोशिप के तहत साइंस, टेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग एवं टेक्नोलॉजी, ह्यूमेनिटीज और सोशल साइसेंज में एडवान्स स्टडीज और रिसर्च के मौके उपलब्ध कराए जाएंगे। इस फेलोशिप के लिए 900 सीटें हैं। इनमें से 30 फीसदी महिला उम्मीदवारों के लिए रिजर्व हैं। चुने गए कैंडिडेट्स को हर महीने 50,000 रुपये की सहायता दी जाएगी। कंटिजेंसी के लिए सालाना 50,000 रुपये का प्रावधान होगा।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।