Get App

Teacher's Day: सिंगल गर्ल चाइल्ड और दूसरे लोगों के लिए फेलोशिप और रिसर्च ग्रांट लॉन्च करेगा UGC

टीचर्स डे के मौके पर पांच स्कीमें लॉन्च होंगी। इनमें सावित्रीबाई ज्योतिराव फुले फेलोशिप, डॉ. राधाकृष्णन यूजीसी पोस्ट-डॉक्टोरल फेलोशिप और डॉ. डीएस कोठारी रिसर्च ग्रांट शामिल हैं। सावित्रीबाई ज्योतिराव फुले फेलोशिफ सिंगल गर्ल चाइल्ड के लिए होगी

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 05, 2022 पर 9:38 AM
Teacher's Day: सिंगल गर्ल चाइल्ड और दूसरे लोगों के लिए फेलोशिप और रिसर्च ग्रांट लॉन्च करेगा UGC
डॉ. राधाकृष्णन यूजीसी पोस्ट-डॉक्टोरल फेलोशिप के तहत साइंस, टेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग एवं टेक्नोलॉजी, ह्यूमेनिटीज और सोशल साइसेंज में एडवान्स स्टडीज और रिसर्च के मौके उपलब्ध कराए जाएंगे।

Teacher's Day के मौके पर 5 सितंबर (सोमवार) को UGC पांच फेलोशिप और रिसर्च ग्रांट्स लॉन्च करेगा। इसका फायदा सिंगल गर्ल चाइल्ड और रिटायर्ड फैकल्टी मेंबर्स सहित दूसरे लोग उठा सकेंगे। University Grants Commission के चेयरमैन जगदीश कुमार ने यह जानकारी दी।

टीचर्स डे के मौके पर पांच स्कीमें लॉन्च होंगी। इनमें सावित्रीबाई ज्योतिराव फुले फेलोशिप, डॉ. राधाकृष्णन यूजीसी पोस्ट-डॉक्टोरल फेलोशिप और डॉ. डीएस कोठारी रिसर्च ग्रांट शामिल हैं। सावित्रीबाई ज्योतिराव फुले फेलोशिफ सिंगल गर्ल चाइल्ड के लिए होगी। डॉ. राधाकृष्णन यूजीसी-पोस्ट डॉक्टोरल फेलोशिप रिटायर्ड फैकल्टी मेंबर्स के लिए होगी। डॉ. डीएस कोठारी रिसर्च ग्रांट नए रिक्रूटेड फैकल्टी मेंबर्स के लिए होगी।

कुमार ने इस बारे में रविवार को बताया। उन्होंने कहा, "टीचर्स डे के मौके पर यूजीसी कई रिसर्च स्कीम का ऐलान करेगा। इससे देशभर के उच्च शिक्षा के संस्थानों को फायदा होगा।" रिटायर्ड फैकल्टी मेंबर्स के लिए फेलोशिप स्कीम रिटायर्ड टीचर्स को रिसर्च के मौके देने के लिए लॉन्च की जा रही है। इस फेलोशिप के लिए 100 स्लॉट्स उपलब्ध हैं। चुने गए कैंडिडेट्स को इस फेलोशिप के तहत हर महीने 50,000 रुपये दिए जाएंगे। कंटिजेंसी के रूप में भी 50,000 रुपये सालाना देने का प्रावधान होगा।

इन-सर्विस फैकल्टी मेंबर्स के लिए रिसर्च ग्रांट के तहत रेगुलरली अप्वॉइंटेड फैकल्टी मेंबर्स को रिसर्च के मौके दिए जाएंगे। इस स्कीम के तहत चुने गए 200 कैंडिडेट्स को दो साल के लिए 10 लाख रुपये की सहायता उपबल्ध कराई जाएगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें