UGC NET Result 2024: UGC NET रिजल्ट 2024 के जून सत्र के नतीजे जल्द ही जारी होने की उम्मीद है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) इस सप्ताह के अंत तक UGC NET स्कोरकार्ड जारी कर सकती है। हालांकि, NTA ने अभी तक रिजल्ट की सटीक तारीख और समय की पुष्टि नहीं की है। रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकेंगे।
लाखों उम्मीदवार जिन्होंने 21 अगस्त से 4 सितंबर, 2024 के बीच UGC NET परीक्षा दी थी, वे बेसब्री से रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। UGC NET प्रमाणपत्र जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) के लिए तीन वर्षों तक मान्य होता है, जबकि सहायक प्रोफेसर और लेक्चरशीप पोस्ट के लिए यह प्रमाणपत्र जीवनभर मान्य होता है।
UGC NET रिजल्ट 2024: स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए चाहिए ये डिटेल्स
UGC NET रिजल्ट 2024 स्कोरकार्ड कैसे डाउनलोड करें:
UGC NET की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाएं।
UGC NET जून कैंडिडेट लॉगिन सेक्शन पर क्लिक करें।
अपना एप्लिकेशन नंबर और जन्मतिथि डालें।
लॉगिन करने के बाद रिजल्ट टैब पर जाएं और अपना रिजल्ट देखें।
रिजल्ट की एक कॉपी सेव कर लें।
NTA UGC NET रिजल्ट 2024 कब जारी करेगा?
NTA जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर UGC NET रिजल्ट 2024 जारी करेगा। रिजल्ट की सटीक तारीख और समय की घोषणा नहीं की गई है, लेकिन स्कोरकार्ड जारी होते ही यहां डायरेक्ट लिंक दिया जाएगा।
फाइनल कटऑफ: अलग-अलग शिफ्टों के लिए प्रतिशत में अलग होने पर, सबसे कम प्रतिशत उस केटेगरी के सभी उम्मीदवारों के लिए पात्रता कटऑफ के रूप में लागू किया जाएगा।
UGC NET रिजल्ट 2024: रिजल्ट की दोबारी नहीं होगी जांच
NTA ने स्पष्ट किया है कि रिजल्ट की कोई पुनःजांच नहीं होगी। इस संबंध में कोई भी पत्राचार स्वीकार नहीं किया जाएगा।
JRF के लिए आयु सीमा और छूट: जो उम्मीदवार JRF लेना चाहते हैं, उनकी आयु परीक्षा समाप्त होने वाले महीने की 1 तारीख को 30 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। OBC-NCL, SC, ST, PwD, तीसरे लिंग और महिला उम्मीदवारों के लिए 5 साल की छूट दी जाती है।