Get App

UGC NET Result 2024: कब और कहां देख सकते हैं NTA स्कोरकार्ड, यहां जानें डिटेल्स

UGC NET Result 2024: UGC NET रिजल्ट 2024 के जून सत्र के नतीजे जल्द ही जारी होने की उम्मीद है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) इस सप्ताह के अंत तक UGC NET स्कोरकार्ड जारी कर सकती है। हालांकि, NTA ने अभी तक रिजल्ट की सटीक तारीख और समय की पुष्टि नहीं की है

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 05, 2024 पर 10:17 AM
UGC NET Result 2024: कब और कहां देख सकते हैं NTA स्कोरकार्ड, यहां जानें डिटेल्स
UGC NET Result 2024: UGC NET रिजल्ट 2024 के जून सत्र के नतीजे जल्द ही जारी होने की उम्मीद है।

UGC NET Result 2024: UGC NET रिजल्ट 2024 के जून सत्र के नतीजे जल्द ही जारी होने की उम्मीद है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) इस सप्ताह के अंत तक UGC NET स्कोरकार्ड जारी कर सकती है। हालांकि, NTA ने अभी तक रिजल्ट की सटीक तारीख और समय की पुष्टि नहीं की है। रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकेंगे।

लाखों उम्मीदवार जिन्होंने 21 अगस्त से 4 सितंबर, 2024 के बीच UGC NET परीक्षा दी थी, वे बेसब्री से रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। UGC NET प्रमाणपत्र जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) के लिए तीन वर्षों तक मान्य होता है, जबकि सहायक प्रोफेसर और लेक्चरशीप पोस्ट के लिए यह प्रमाणपत्र जीवनभर मान्य होता है।

UGC NET रिजल्ट 2024: स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए चाहिए ये डिटेल्स

उम्मीदवारों को अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए आवेदन संख्या और जन्मतिथि जैसे लॉगिन विवरण की आवश्यकता होगी। जून सत्र में भाग लेने वाले उम्मीदवार UGC NET 2024 रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाकर देख सकते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें