UP Board Result 2022: कब आएगा यूपी बोर्ड की 10वीं, 12वीं का रिजल्ट, कहां और कैसे देखें परिणाम, चेक करें लेटेस्ट अपडेट

इस साल बोर्ड ने चीफ हेड एग्जामिनर और एग्जामिनर को कक्षा 12 में लगभग एक दर्जन विषयों और कक्षा 10 में सात मुख्य विषयों में कोर्स के बाहर पूछे गए सवालों के लिए सभी छात्रों को बरारब अंक देने का निर्देश दिया है

अपडेटेड May 31, 2022 पर 9:18 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
कब आएगा यूपी बोर्ड की 10वीं, 12वीं का रिजल्ट (FILE PHOTO)

UP Board Result 2022: यूपी बोर्ड रिजल्ट 2022 को लेकर छात्रों में काफी उत्साह है। राज्य में कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा 24 मार्च से 13 अप्रैल तक हुई थीं और कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा 24 मार्च से 13 अप्रैल तक आयोजित की गई थी। कुल 51,92,689 छात्रों ने परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था, लेकिन उनमें से केवल 47,75,749 ही एग्जाम दिया।

लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) जून के दूसरे हफ्ते में रिजल्ट जारी कर सकता है। UPMSP कक्षा 10वीं और 12वीं के रिजल्ट 2022 घोषित होने के बाद upresults.nic.in और upmsp.edu.in पर उपलब्ध होंगे। यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं का रिजल्ट 2022 की तारीख और समय की अभी पुष्टि नहीं हुई है।

ताजा जानकारी के अनुसार, राज्य भर में 271 सेंटर पर परीक्षा हुई थी। 2022 से कक्षा 10 और कक्षा 12 के परीक्षार्थियों की 2.25 करोड़ से ज्यादा आंसर शीट की चेकिंग अब पूरी हो गई है।


इस साल बोर्ड ने चीफ हेड एग्जामिनर और एग्जामिनर को कक्षा 12 में लगभग एक दर्जन विषयों और कक्षा 10 में सात मुख्य विषयों में कोर्स के बाहर पूछे गए सवालों के लिए सभी छात्रों को बरारब अंक देने का निर्देश दिया है।

मुंबई में दबे पांव पैर पसार रहा कोराना, मई में अस्पताल में भर्ती के मामले 231% बढ़े

छात्रों को कक्षा 12 गणित की परीक्षा में बोनस अंक मिलने की उम्मीद है। उन्हें पेपर कोड 329FP में 10 बोनस अंक, 324FF में सात बोनस अंक, 324FH में तीन बोनस अंक, 324FI में पांच बोनस अंक और 324ZB में चार बोनस अंक मिलेंगे।

छात्रों को कक्षा 12 की हिंदी परीक्षा में बोनस अंक मिलने की उम्मीद है। उन्हें पेपर कोड 301 DL में एक एक्सट्रा अंक, 302 DP में पांच बोनस अंक और 302 DR में पांच अंक मिलेंगे।

छात्रों को कक्षा 10 के सामाजिक विज्ञान के पेपर नंबर 825BY में नौ अंक, 825CA में छह अंक और 825CD में बोनस के रूप में चार अंक मिलेंगे।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।