Get App

UPPSC ने RO और ARO की परीक्षा में किया बड़ा बदलाव, अब होगा सिर्फ एक पेपर

UPPSC RO ARO Exam 2024: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने आरओ- एआरओ भर्ती की प्रीलिम्स परीक्षा में बड़ा बदलाव किया है। अभी तक प्रीलिम्स परीक्षा में दो पेपर होते थे। अब सिर्फ एक पेपर होगा। परीक्षा के पैटर्न में यह बहुत बड़ा बदलाव है। परीक्षा की अवधि 3 घंटे की होगी

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 01, 2024 पर 12:40 PM
UPPSC ने RO और ARO की परीक्षा में किया बड़ा बदलाव, अब होगा सिर्फ एक पेपर
UPPSC RO ARO Exam 2024: यूपी समीक्षा अधिकारी (आरओ/एआरओ) की प्रारंभिक परीक्षा में बड़ा बदलाव किया गया है।

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने समीक्षा अधिकारी (आरओ/एआरओ) की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। समीक्षा अधिकारी की प्रीलिम्स परीक्षा में बड़ा बदलाव किया गया है। प्रीलिम्स परीक्षा में अब सिर्फ एक पेपर होगा। एक ही पेपर में सामान्य अध्ययन और सामान्य हिंदी के प्रश्न शामिल होंगे। परीक्षा की अवधि 3 घंटे की होगी। पहले दो पेपर होते थे। जिसमें एक सामान्य अध्ययन और दूसरा हिंदी का पेपर होता था। यह परीक्षा अब 4 दिन तक कराई जाएगी। आयोग ने अपनी वेबसाइट पर नोटिफिकेशन जारी कर इस बात की जानकारी दी है। यानी अब आरओ-एआरओ प्रारंभिक परीक्षा में एक ही प्रश्नपत्र होगा।

पहले सामान्य अध्ययन और हिंदी के दो अलग-अलग प्रश्न पत्र होते थे। एक प्रश्न पत्र में ही सामान्य अध्ययन के 140 और हिंदी के 60 प्रश्न होंगे। वहीं परीक्षा अब दो की जगह तीन घंटे का होगा। लिहाजा अब होने वाली परीक्षा के लिए कैंडिडेट्स को इसी पैटर्न के साथ तैयारी करनी होगी।

22 दिसंबर 2024 को होगी परीक्षा

समीक्षा अधिकारी की परीक्षा पहले फरवरी में हुई थी। लेकिन पेपर लीक होने के बाद इसकी प्रीलिम्स परीक्षा को कैंसिल कर दिया गया था। बड़े पैमाने पर छात्रों ने धरना प्रदर्शन किया था। ऐसे में आयोग ने परीक्षा को रद्द करने का फैसला किया था। इसके बाद आयोग ने दोबारा एग्जाम कराने के फैसला किया था। अब यह परीक्षा 22 दिसंबर 2024 को होगी। इस बारे में आयोग ने अपनी वेबसाइट पर डेट भी डाल दी है। प्रीलिम्स में वैकल्पिक प्रश्न पूछे जाएंगे। कुल 200 प्रश्न होंगे। हर प्रश्न के लिए एक अंक निर्धारित होगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें