UPSC ने जारी किया है ESE का फॉर्म, इंजीनियरिंग कर चुके युवाओं के पास सरकारी अधिकारी बनने का गोल्डन चांस

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने इंजीनियरिंग सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2024 के लिए रिजिस्ट्रशन प्रोसेस को जारी किया है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इसमें अप्लाई करके सरकारी अधिकारी बनने का सपना पूरा कर सकते हैं। हालांकि अगर आप भी UPSC की इस वैकेंसी में अप्लाई करने का मन बना रहे हैं तो अलर्ट मोड में आ जाएं। क्योंकि इसमें अप्लाई करने के लिए आपके पास बस थोड़ा सा ही वक्त बचा रह गया है

अपडेटेड Sep 25, 2023 पर 4:34 PM
Story continues below Advertisement
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने इंजीनियरिंग सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2024 के लिए रिजिस्ट्रशन प्रोसेस को जारी किया है

अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं और आपका मन अधिकारी बनने का है तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। दरअसल संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने इंजीनियरिंग सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2024 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस को जारी किया है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इसमें अप्लाई करके सरकारी अधिकारी बनने का सपना पूरा कर सकते हैं। हालांकि अगर आप भी UPSC की इस वैकेंसी में अप्लाई करने का मन बना रहे हैं तो अलर्ट मोड में आ जाएं। क्योंकि इसमें अप्लाई करने के लिए आपके पास बस थोड़ा सा ही वक्त बचा रह गया है।

अप्लाई करने के लिए बचा है बस एक दिन का वक्त

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की इंजीनियरिंग सेवा प्रारंभिक परीक्षा में अप्लाई करने की आखिरी तारीख 26 सितंबर 2023 है। आज 25 सितंबर 2023 है। ऐसे में आपके पास इसमें फॉर्म अप्लाई करने के लिए केवल एक दिन का ही वक्त बाकी रह गया है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार फॉर्म भरने के लिए और इस वैकेंसी से जुड़ी हर एक तरह की जानकारी के लिए इसकी ऑफीशियल वेबसाइट upsc.gov.in और upsconline.nic.in पर विजिट कर सकते हैं।

CRPF के अफसरों और जवानों को रास नहीं आ रही नौकरी, हर रोज 7 स्टाफ ले रहे VRS


कब से कर पाएंगे करेक्शन

UPSC की इंजीनियरिंग सेवा प्रारंभिक परीक्षा को 18 फरवरी के दिन देश भर के अलग अलग एग्जाम सेंटर्स पर आयोजित किया जाएगा। परीक्षा के शुरू होने से तीन हफ्ते पहले उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड भी जारी कर दिया जाएगा। वहीं अगर आपके फॉर्म में कोई गलती रह गई है तो आप 27 सितंबर से 3 अक्टूबर 2023 के बीच इसमें सुधार कर सकेंगे।

कौन कर सकता है आवेदन और क्या है फॉर्म फीस

UPSC की इंजीनियरिंग सेवा प्रारंभिक परीक्षा में अप्लाई करने के लिए उम्मीदवारों के पास भारत के किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से इंजीनियरिंग की डिग्री का होना जरूरी है। वहीं जिन भी उम्मीदवारों की उम्र 21 साल से 30 साल के बीच है वे इसमें अप्लाई कर सकते हैं। इसके तहत कुल 167 उम्मीदवारों को सेलेक्ट किया जाएगा। इस फॉर्म को अप्लाई करने के लिए जनरल, ओबीसी और EWS कटेगरी के उम्मीदवारों को 200 रुपये की फीस का भुगतान करना होगा। वहीं एससी, एसटी और महिला उम्मीदवारों से कोई भी फीस नहीं ली जाएगी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।