Get App

UP Anganwadi Bharti 2022: उत्तर प्रदेश में आंगनबाड़ी के 50,000 से अधिक पदों पर निकली वैकेंसी, जानिए कैसे करें अप्लाई

UP Anganwadi Bharti 2022: उत्तर प्रदेश में जल्द ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए बंपर वैकेंसी निकलने वाली है। इस पर 50000 से अधिक पद भरे जाएंगे। सरकार जल्द ही नोटिफिकेशन जारी करने की तैयारी में है

Edited By: Jitendra Singhअपडेटेड Oct 31, 2022 पर 5:05 PM
UP Anganwadi Bharti 2022: उत्तर प्रदेश में आंगनबाड़ी के 50,000 से अधिक पदों पर निकली वैकेंसी, जानिए कैसे करें अप्लाई
योगी सरकार एक साल में दो चरणों में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की भर्ती करने की तैयारी में है।

UP Anganwadi Bharti 2022: अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं तो आपके लिए खुशखबरी सामने आई है। उत्तर प्रदेश में बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग की ओर से बंपर वैकेंसी निकलने वाली हैं। इसके जरिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, यूपी आंगनबाड़ी सहायिका, यूपी आंगनबाड़ी मिनी कार्यकर्ता के पद बरे जाएंगे। इसमें 50000 से अधिक कैडिडेट्स की भर्तियां की जा सकती हैं। योगी सरकार ने इस भर्ती के लिए प्रस्ताव भी पारित कर दिया है। कहा जा रहा है कि जल्द ही नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये भर्तियां दो चरणों में की जाएंगी। पहले चरण में करीब 20,000 पद भरे जाएंगे। वहीं दूसरे चरण में 30,000 पद भरे जाएंगे। ये सभी पद एक साल के भीतर भरे जाएंगे।

बता दें कि उत्तर प्रदेश में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के तकरीबन 1.89 लाख पद प्रस्तावित हैं। इसमें करीब 50000 पद खाली हैं। इन पदों के खाली होने की वजह से आंगनबाड़ी केन्द्रों को चलाने में कई तरह की कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि इन पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया जल्द ही पूरी की जा सकती है। एक बार भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी होने के बाद इसे लेकर योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया संबंधी पूरी जानकारी मुहैया करा दी जाएगी। इसमें कैंडिडेट्स की उम्र कम से 21 साल और 35 साल तय की जा सकती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें