Uttarakhand Board Datesheet 2024: उत्तराखंड बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षा की डेटशीट जारी, यहां चेक करें पूरा शेड्यूल

Uttarakhand Board Datesheet 2024: उत्तराखंड बोर्ड 10वीं, 12वीं डेटशीट डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले छात्र को आधिकारिक वेबसाइट https://ubse.uk.gov.in पर जाना होगा। इसके बाद, होमपेज पर दिख रहे डेटशीट लिंक पर क्लिक करें। अब आपके सामने PDF खुलकर आ जाएगा

अपडेटेड Dec 29, 2023 पर 6:39 PM
Uttarakhand Board Datesheet 2024: प्रैक्टिकल की परिक्षाएं 16 जनवरी 2024 से शुरू होंगे, जो 15 फरवरी 2024 तक चलेंगी

Uttarakhand Board Datesheet 2024: उत्तराखंड बोर्ड ने कक्षा 10वीं (हाईस्कूल) और 12वीं (इंटरमीडिएट) के लिए डेटशीट जारी कर दी है। वे सभी जो बोर्ड परीक्षा 2024 के लिए उपस्थित होंगे, वे आधिकारिक वेबसाइट Ubse.uk.gov.in से एग्जाम का पूरा टाइमटेबल डाउनलोड कर सकते हैं। उत्तराखंड बोर्ड परीक्षाएं 27 फरवरी 2024 से शुरू होकर 16 मार्च तक आयोजित की जाएंगी। वहीं, प्रैक्टिकल की परिक्षाएं 16 जनवरी 2024 से शुरू होंगे, जो 15 फरवरी 2024 तक चलेंगी।

सरकार ने एग्जाम पूरी तरह शांतिपूर्वक कराने के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। इस बैठक में शेड्यूल जारी किया गया उसमें परिषद के सभापति सीमा जौनसारी, सचिव डॉ नीता तिवारी, अपर निदेशक (माध्यमिक शिक्षा) महावीर सिंह बिष्ट और परीक्षा समिति के सदस्य मौजूद रहे।

परीक्षाएं आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार आयोजित की जाएंगी, भले ही सरकार सामान्य या सार्वजनिक अवकाश घोषित करती हो। छात्रों को ध्यान देना चाहिए कि यदि एग्जाम हॉल टिकट में संबंध विषयों के अलावा किसी अन्य सब्जेक्ट में लिखी गई है, तो ऐसी परीक्षाएं रद्द कर दी जाएंगी।


datesheet

ऐसे करें चेक

उत्तराखंड बोर्ड 10वीं, 12वीं डेटशीट डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले छात्र को आधिकारिक वेबसाइट https://ubse.uk.gov.in पर जाना होगा। इसके बाद, होमपेज पर दिख रहे डेटशीट लिंक पर क्लिक करें। अब आपके सामने PDF खुलकर आ जाएगा। इसकी जांच करें और फिर उसका एक प्रिंटआउट निकालकर भविष्य के लिए अपने पास रख लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।