छत्तीसगढ़ पुलिस में कॉन्सटेबल के हजारों पदों पर निकलने वाली है वैकेंसी, जानें कब से अप्लाई कर पाएंगे फॉर्म

छत्तीसगढ़ पुलिस के तहत कॉन्स्टेबल के हजारों पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी होने वाली है। इसके लिए छत्तीसगढ़ पुलिस की तरफ से एक नोटिफिकेशन भी जारी किया जा चुका है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इस भर्ती से जुड़ी हुई हर एक तरह की जानकारी इसकी ऑफीशियल वेबसाइट cgpolice.gov.in पर अवेलबल है। छत्तीसगढ़ पुलिस में निकली कॉन्सटेबल की इस वैकेंसी में अप्लाई करने का प्रोसेस 20 अक्टूबर 2023 से शुरू होने जा रहा है

अपडेटेड Oct 08, 2023 पर 3:57 PM
Story continues below Advertisement
अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं और अगर आपका सपना है कि कंधे पर चमचमाते सितारे हों और शरीर पर खाकी वर्दी हो तो आपके लिए एक अच्छी खबर है

अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं और अगर आपका सपना है कि कंधे पर चमचमाते सितारे हों और शरीर पर खाकी वर्दी हो तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। दरअसल सरकार ने पुलिस डिपार्टमेंट में बड़ी संख्या में वैकेंसी को जारी होने वाली है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इसमें अप्लाई करके पुलिस में जाने का अपना सपना पूरा कर सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पुलिस विभाग में यह वैकेंसी छत्तीसगढ़ पुलिस के तहत निकलने वाली है। अगर आप छत्तीसगढ़ राज्य के निवासी हैं तो आपके लिए इस वैकेंसी से जुड़ी हर एक तरह की जानकारी के बारे में पता होना जरूरी है। आइये जानते हैं इस वैकेंसी से जुड़ी हर एक तरह की डिटेल के बारे में।

छत्तीसगढ़ पुलिस में निकली है वैकेंसी

छत्तीसगढ़ पुलिस के तहत कॉन्स्टेबल के हजारों पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी होने वाली है। इसके लिए छत्तीसगढ़ पुलिस की तरफ से एक नोटिफिकेशन भी जारी किया जा चुका है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इस भर्ती से जुड़ी हुई हर एक तरह की जानकारी इसकी ऑफीशियल वेबसाइट cgpolice.gov.in पर अवेलबल है। छत्तीसगढ़ पुलिस में निकली कॉन्सटेबल की इस वैकेंसी में अप्लाई करने का प्रोसेस 20 अक्टूबर 2023 से शुरू होने जा रहा है। वहीं इस भर्ती प्रक्रिया के तहत अप्लाई करने की आखिरी तारीख 31 नवंबर 2023 है।

Board Exam 2024: 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा में साल में दो बार बैठना जरूरी नहीं, धर्मेंद्र प्रधान ने दी बड़ी जानकारी | Moneycontrol Hindi


कितने पदों पर निकाली गई है वैकेंसी

छत्तीसगढ़ पुलिस के तहत कॉन्स्टेबल के 6000 से भी ज्यादा पदों पर वैकेंसी को जारी किया गया है। इसमें कॉन्स्टेबल जीडी, ड्राइवर और अलग अलग ट्रेड के पद शामिल हैं। अगर योग्यता की बात करें तो कॉन्टेबल के पद के लिए अप्लाई करने वाले उम्मीदवारों का 10 वीं पास होना जरूरी है। वहीं एसटी कटेगरी के तहत आने वाले उम्मीदवार 8वीं पास होने पर भी इसमें अप्लाई कर सकते हैं। ड्राइवर के पद के लिए अप्लाई करना है तो उम्मीदवारों के पास ड्राइविंग लाइसेंस का होना भी जरूरी है। वहीं उम्मीदवारों की न्यूनतम उम्र भी 18 साल की होना चाहिए। जबकि अधिकतम उम्र सीमा 28 साल है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।