Get App

Eid-UL-Fitr 2023: सऊदी और UAE सहित खाड़ी देशों में आज मनाई जा रही ईद, जानें भारत में कब है ईद अल फितर

Eid-UL-Fitr 2023: सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात (UAE) और कतर सहित दुनियाभर के तमाम प्रमुख मुस्लिम देशों में आज यानी 21 अप्रैल को ईद-उल-फितर या ईद अल-अधा (Eid-ul-Fitr or Eid al-Adha) का त्योहार मनाई जा रही है। सऊदी अरब में 29 दिनों का रमजान हुआ है। इसलिए भारत में भी उम्मीद की जा रही है कि आज चांद देखने के बाद कल यानी 22 अप्रैल को ईद मनाई जाएगी

अपडेटेड Apr 21, 2023 पर 10:33 AM
Story continues below Advertisement
Eid-UL-Fitr 2023: चांद देखने के बाद सऊदी अरब के सुप्रीम कोर्ट ने आज (21 अप्रैल) ईद मनाने की घोषणा की है

Eid-UL-Fitr 2023: सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात (UAE) और कतर सहित दुनियाभर के तमाम प्रमुख मुस्लिम देशों में आज यानी 21 अप्रैल को ईद-उल-फितर या ईद अल-अधा (Eid-ul-Fitr or Eid al-Adha) का त्योहार मनाई जा रही है। इस आधार पर माना जा रहा है कि भारत में 21 अप्रैल यानी आज चांद देखा जाएगा और 22 अप्रैल यानी शनिवार को ईद मनाई जाएगी। दरअसल, आमतौर पर सऊदी अरब में एक दिन पहले रमजान शुरू होता है और ईद-उल-फितर भी एक दिन पहले मनाई जाती है। इस आधार पर देखा जाए तो शनिवार 22 अप्रैल को देशभर में ईद मनाए जाने की संभावना है। सऊदी अरब में ईद का चांद दीदार हो गया है।

चांद देखने के बाद सऊदी अरब के सुप्रीम कोर्ट ने आज (21 अप्रैल) ईद मनाने की घोषणा की है। अरब देशों में ईद का चांद नजर आने के साथ साफ हो गया था कि भारत में ईद-उल-फितर अरब और खाड़ी देशों के ईद मनाने के दूसरे दिन मनाई जाएगी। इस तरह से भारत में ईद शनिवार 22 अप्रैल को मनाए जाने की सौ फीसदी उम्मीद है। देशभर में ईद अरब देशों के एक दिन बाद मनाई जाती है।

हालांकि, हर बार ऐसा होना जरूरी नहीं है। दरअसल, ईद का चांद देखने की कोई आधिकारिक तारीख तय नहीं होती है। हर साल रमजान माह के अंत में चांद देखने के बाद ही ईद मनाई जाती है। इस साल रमजान माह की शुरुआत 24 मार्च को हुई थी और चांद देखने के बाद रोजा 29 या 30 दिन का होगा। इसी आधार पर माना जा रहा है कि भारत में 21 अप्रैल यानी आज चांद देखा जाएगा और 22 अप्रैलको देशभर में ईद का पर्व मनाया जाएगा।


बता दें कि दुनियाभर के मुस्लिम समुदाय रमजान के पाक माह में रोजा रखते हैं और पूरे महीने इबादत का दौर चलता है। ईद-उल-फितर दुनिया भर के मुसलमानों द्वारा मनाया जाने वाला एक प्रमुख धार्मिक त्योहार है। रमजान के महीने भर के रोजे इस दिन समाप्त होते हैं। इस्लामिक चंद्र कैलेंडर में 10वां महीना शव्वाल है। इस महीने का पहला दिन दुनिया भर में ईद-उल-फितर के रूप में मनाया जाता है।

ये देश आज मना रहे हैं ईद

सऊदी अरब

संयुक्त अरब अमीरात

कतर

एलजीरिया

बहरीन

मिस्र

इराक

जॉर्डन

कुवैट

लेबनान

सूडान

सीरिया

ट्यूनीशिया

फिलिस्तीन

यमन

ये भी पढ़ें- Twitter Blue Tick: CM योगी से लेकर विराट-शाहरूख समेत इन लोगों के ब्लू टिक गायब, देखिए पूरी लिस्ट

Akhilesh

Akhilesh

First Published: Apr 21, 2023 10:31 AM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।