Get App

एलॉन मस्क ने अब Twitter पर किया केस, पहले Tesle के बॉस पर हुआ था केस, जानिए पूरा मामला

डेलावेयर कोर्ट ऑफ चांसरी के चांसलर कैथलीन मैककॉर्मिक द्वारा 17 अक्टूबर से शुरू होने वाले पांच दिन के ट्रायल का आदेश देने के कुछ घंटों बाद मस्क की ओर से यह मुकदमा दायर किया गया

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 02, 2022 पर 1:06 PM
एलॉन मस्क ने अब Twitter पर किया केस, पहले Tesle के बॉस पर हुआ था केस, जानिए पूरा मामला
एलन मस्क (Elon Musk) ने शुक्रवार को ट्विटर के खिलाफ 44 अरब डॉलर से अधिक के सौदे के मामले में अंडर सील काउंटर सूट दाखिल की है।

एलॉन मस्क (Elon Musk) ने शुक्रवार को ट्विटर के खिलाफ 44 अरब डॉलर से अधिक के सौदे के मामले में अंडर सील काउंटर सूट (केस के बदले केस) दाखिल की है। जिसके चलते Twitter के खिलाफ चल रहे एलॉन मस्क की कानूनी लड़ाई और लंबी खिचने की संभावना नजर आ रही है।

इस 164 पेजों वाले काउंटर सूट का दस्तावेज उपलब्ध नहीं है। हालांकि अदालत के नियमों के तहत इसका एक संसोधित संस्करण जल्द ही सार्वजनिक किया जा सकता है। यह ट्रायल ये निर्धारित करेगा कि एलन मस्क ट्विटर के साथ हुई डील को रद्द कर सकते हैं कि नहीं. बता दें कि ट्विटर कंपनी मस्क को 44 अरब अमरीकी डालर में खरीदने के अप्रैल के उनके वादे को पूरा करने के लिए मजबूर करने की कोशिश कर रहा है।

Yes Bank दो इनवेस्टर्स से जुटाएगा 8,898 करोड़ रुपये, 13.78 रुपये की दर से बेचेगा शेयर, बोर्ड ने दी मंजूरी

डेलावेयर कोर्ट ऑफ चांसरी के चांसलर कैथलीन मैककॉर्मिक द्वारा 17 अक्टूबर से शुरू होने वाले पांच दिन के ट्रायल का आदेश देने के कुछ घंटों बाद मस्क की ओर से यह मुकदमा दायर किया गया। डेलावेयर कोर्ट ऑफ चांसरी को यह तय करना है कि मस्क सौदे को तोड़ सकते हैं या नहीं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें