Elvish Yadav Summoned: यूट्यूबर एल्विश यादव की मुश्किलें बढ़ी, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED ने पूछताछ के लिए भेजा समन

Elvish Yadav Summoned: एल्विश यादव फिलहाल भारत में नहीं हैं। वह विदेश यात्रा पर हैं, लेकिन ED ने उन्हें फौरन जांच में शामिल होने के लिए कहा है। केंद्रीय एजेंसी एजेंसी ने मई में मामला दर्ज किया था। नोएडा में पुलिस द्वारा एल्विश यादव और संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ दर्ज एक FIR और आरोप पत्र का संज्ञान लेने के बाद मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप लगाए थे

अपडेटेड Jul 10, 2024 पर 12:46 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Elvish Yadav Summoned: यूट्यूबर एल्विश यादव को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ के लिए बुलाया गया है

Elvish Yadav Summoned: 'बिग बॉस ओटीटी 2' के विजेता और मशहूर यूट्यूबर एल्विश यादव की मुश्किलें बढ़ने वाली है। उन्हें प्रवर्तन निदेशायल (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ के लिए नोटिस भेजा है। एल्विश को 23 जुलाई कोर्ट लखनऊ स्थित ED दफ्तर में पेश होने के लिए कहा है। ED ने यूट्यूबर सिद्धार्थ यादव उर्फ ​​एल्विश यादव को उसके द्वारा आयोजित पार्टियों में नशे के लिए सांप के जहर के संदिग्ध इस्तेमाल से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में पूछताछ के लिए 23 जुलाई को तलब किया है।

एल्विश फिलहाल भारत में नहीं हैं। वह विदेश यात्रा पर हैं, लेकिन ED ने उन्हें फौरन जांच में शामिल होने के लिए कहा है। केंद्रीय एजेंसी एजेंसी ने मई में मामला दर्ज किया था और उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर (नोएडा) जिले में पुलिस द्वारा एल्विश यादव और संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ दर्ज एक FIR और आरोप पत्र का संज्ञान लेने के बाद मनी लॉन्ड्रिंग निवारण अधिनियम (OMLA) के तहत आरोप लगाए थे।

सूत्रों ने बताया कि एल्विश यादव को इस सप्ताह ED के लखनऊ कार्यालय के समक्ष पेश होने के लिए कहा गया था। लेकिन उन्होंने अपनी विदेश यात्रा और पेशेवर प्रतिबद्धताओं के कारण मोहलत मांगी थी। सूत्रों ने पीटीआई को बताया कि अब उन्हें 23 जुलाई को एजेंसी के जांच अधिकारी के समक्ष पेश होने के लिए कहा गया है।


उन्होंने बताया कि हरियाणा के गायक राहुल यादव उर्फ ​​राहुल फाजिलपुरिया से इस सप्ताह ईडी ने पूछताछ की थी। राहुल के एल्विश यादव से कथित तौर पर संबंध हैं। उन्हें फिर से पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है। एल्विश यादव को नोएडा पुलिस ने 17 मार्च को गिरफ्तार किया था। उनपर आरोप है कि उसके द्वारा आयोजित पार्टियों में नशे के लिए सांप के जहर का इस्तेमाल किया जाता था।

हालांकि, उन्हें पांच दिन बाद एक स्थानीय अदालत ने जमानत दे दी थी। ED के एक वरिष्ठ अधिकारी ने न्यूज 18 से पुष्टि की है कि एजेंसी की लखनऊ यूनिट ने 23 जुलाई को एल्विश यादव को तलब किया था, क्योंकि उन्होंने अपने विदेशी दौरे का हवाला देते हुए 8 जुलाई को एजेंसी के समक्ष पेश होने में असमर्थता जताई थी।

ये भी पढ़ें- राहुल द्रविड़ ने फिर जीता फैंस का दिल, BCCI से मिले ₹2.5 करोड़ का एक्स्ट्रा बोनस ठुकराया

अधिकारी ने बताया कि इसके बाद यादव को छूट दी गई है और बाद में पेश होने की अनुमति दी गई है। उन्होंने बताया कि एल्विश यादव के करीबी सहयोगी और हरियाणा के गायक राहुल यादव (जिन्हें फाजिलपुरिया के नाम से जाना जाता है) से सोमवार को ईडी लखनऊ कार्यालय में कई घंटों तक पूछताछ की गई।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।