Grammy Awards 2025: ग्रैमी की होड़ में अनुष्का शंकर और रिकी केज! नॉमिनेशन में इन भारतीय कलाकारों के नाम भी शामिल

Grammy Awards 2025: दुनिया भर में संगीत का सबसे बड़ा अवॉर्ड ग्रैमी के नॉमिनेशंस का ऐलान किया जा चुका है। इस बार ग्रैमी के नॉमिनेशंस में भारतीय-अमेरिकी संगीतकार रिकी केज और सितार वादक अनुष्का शंकर का भी नाम शामिल है

अपडेटेड Nov 10, 2024 पर 3:59 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Anoushka Shankar: 67th ग्रैमी के नॉमिनेशंस में भारतीय-अमेरिकी संगीतकार रिकी केज और सितार वादक अनुष्का शंकर का नाम शामिल

Grammy Awards 2025 : दुनिया भर में संगीत का सबसे बड़ा अवॉर्ड ग्रैमी के नॉमिनेशंस का ऐलान किया जा चुका है। इस बार ग्रैमी के नॉमिनेशंस में भारतीय-अमेरिकी संगीतकार रिकी केज और सितार वादक अनुष्का शंकर का भी नाम शामिल है। बता दें कि भारतीय मूल के म्यूजिक कंपोजर रिकी केज को चौथी बार ग्रैमी नॉमिनेशन मिला है।

ग्रैमी की होड़ में अनुष्का शंकर

ग्रैमी रिकॉर्डिंग एकेडमी ने शनिवार को नॉमिनेशंस का एलान करते हुए कहा कि, रिकी केज को उनके एल्बम "ब्रेक ऑफ डॉन" के लिए 'बेस्ट न्यू एज', 'एम्बिएंट' या 'चैंट एल्बम' श्रेणी में चौथी बार नामांकित किया गया है।


आपको बता दें कि अपने अनूठी म्यूजिक के लिए मशहूर केज ने पहले तीन बार ग्रैमी पुरस्कार जीता है। इसी श्रेणी में, अनुष्का शंकर के एल्बम "चैप्टर टू: हाउ डार्क इट इज बिफोर डॉन" को भी नॉमिनेशंस मिला है। यह एल्बम अनुष्का के अनोखे अंदाज और संवेदनशील संगीत को दिखाता है। इसके साथ ही राधिका वेकारिया की "वॉरियर्स ऑफ लाइट" और चंद्रिका टंडन की "त्रिवेणी" को भी इस श्रेणी में नामांकन मिला है।"त्रिवेणी" को बांसुरी वादक वाउटर केलरमैन और सेलो वादक इरु मात्सुमोतो के सहयोग से तैयार किया गया है.

इनपर भी होगी सबकी नजर

अनुष्का शंकर को एक और नामांकन जैकब कोलियर के गाने "ए रॉक समव्हेयर" में प्रमुख भूमिका के लिए मिला है, जिसे 'बेस्ट ग्लोबल म्यूजिक परफॉर्मेंस' की श्रेणी में नॉमिनेशंस किया गया है। इस गाने में गायिका वरीजाश्री वेणुगोपाल भी शामिल हैं, जिनका नाम पहली बार ग्रैमी नॉमिनेशंस में आया है।वेणुगोपाल ने इसे एक शानदार अनुभव बताया और कहा कि ऐसे नॉमिनेशंस आजाद कलाकारों को ताकत देते हैं।

बता दें कि ग्रैमी पुरस्कार समारोह का आयोजन 2 फरवरी, 2025 को लॉस एंजिल्स के क्रिप्टो डॉट कॉम एरिना में किया जाएगा। यहां संगीत की सर्वोच्च उपलब्धियों का जश्न मनाया जाएगा।यह समारोह निश्चित रूप से भारतीय संगीतकारों के लिए गर्व का क्षण होगा।

Varun Dhawan: ‘कोई उसे थोड़ा भी नुकसान पहुंचाएगा तो...’, बेटी लारा को लेकर वरुण धवन ने क्यों कही ऐसी बात?

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।