Varun Dhawan: ‘कोई उसे थोड़ा भी नुकसान पहुंचाएगा तो...’, बेटी लारा को लेकर वरुण धवन ने क्यों कही ऐसी बात?

बॉलीवुड स्टार वरुण धवन ने एक इंटरव्यू में अपने पिता बनने के एक्सपीरियंस को शेयर किया। उन्होंने यह भी बताया की वह अपनी बेटी के लिए काफी ज्यादा प्रोटेक्टिव है

अपडेटेड Nov 10, 2024 पर 1:14 PM
Story continues below Advertisement
Varun Dhawan: सिटाडेल अभिनेता वरुण धवन ने पिता बनने के अपने एक्सपीरियंस को शेयर किया

Varun Dhawan On Fatherhood: बॉलीवुड स्टार वरुण धवन इन दिनों अपनी वेब सीरीज 'सिटाडेल- हनी बनी' को लेकर सुर्खियों में बने हुए है। ये सीरीज ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर 7 नवंबर को रिलीज हुई है। इसमें वरुण धवन के साथ सामंथा प्रभु भी मुख्य भूमिका में है। इस बीच हाल ही में एक इंटरव्यू में वरुण धवन ने अपने पिता बनने के अपने अनुभव के बारे में बताया

वरुण धवन और उनकी पत्नी नताशा दलाल की बेटी का इसी साल 3 जून को मुंबई के एक अस्पताल में हुआ। कपल ने अपनी बेटी का नाम लारा रखा है। हाल ही में हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया के साथ एक इंटरव्यू में वरुण धवन ने बताया कि माता-पिता बनने से उनमें जिम्मेदारी की एक नई भावना पैदा हुई है।

वरुण ने शेयर किया अपना अनुभव


हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया के साथ हुए इंटरव्यू में वरुण धवन ने कहा, "मुझे लगता है कि जब कोई भी व्यक्ति, कोई भी इंसान माता-पिता बनता है, तो माँ के लिए यह एक अलग ही अनुभव होता है। वह एक शेरनी बन जाती है, बस उस पल कुछ होता है। लेकिन, एक पुरुष के रूप में, मैं कहूँगा कि जब हम पेरेंट्स बनते हैं, तो किसी कारण से, आप अपनी बेटी के लिए प्रोटेक्टिव महसूस करते हैं। मुझे यकीन है कि आप बेटों के लिए भी महसूस करते हैं, लेकिन बेटी के लिए अगर कोई भी उसे थोड़ा भी नुकसान पहुँचाता है तो मैं उसे मार डालूँगा। जब मैं ऐसा कहता हूँ तो मैं पूरी तरह से सीरियस होता हूँ। सचमुच, मैं उन्हें मार डालूँगा।"

वरुण ने बचपन को किया याद

उन्होंने अपने बचपन के अनुभवों को भी याद करते हुए वरुण ने कहा, "मैंने अपने पिता डेविड धवन को थोड़ा बेहतर समझना शुरू कर दिया, उनकी इनसिक्योरिटी, उनका हाइपर व्यवहार, उनकी चिंता, 'समय पर घर आना'। वह मेरी माँ को बुला रहे हैं। वह चाहते हैं कि सभी एक ट्राइब की तरह समूह के रूप में एक साथ रहें। मुझे यह कभी समझ में नहीं आता था, मैं सोचता था, 'उनका मुद्दा क्या है?' मैं कोई बच्चा नहीं हूँ, वह मुझे अपने पास क्यों रखना चाहते हैं।"

 

View this post on Instagram

A post shared by VarunDhawan (@varundvn)

2021 में हुई थी वरुण और नताशा की शादी

वरुण और नताशा ने 2021 में एक सादे समारोह में शादी की थी। इस साल की शुरुआत में, इस जोड़े ने एक प्यारी ब्लैक-एंड-व्हाइट तस्वीर के साथ अपनी प्रेग्नेंसी की खुशखबरी साझा की। पोस्ट का कैप्शन था, "हम प्रेग्नेंट हैं। आप सभी के आशीर्वाद और प्यार की जरूरत है ।"

Anil Kapoor and Sridevi: बॉलीवुड की 'golden जोड़ी' जिसने 80-90 के दशक में रचा इतिहास!

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।