दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित अवॉर्ड्स में शुमार एमी अवॉर्ड्स का हर साल स्टार्स और लोगों को बेसब्री से इंतजार रहता है। इसके साथ ही इंडियन ऑडियंस को भी इस अवॉर्ड सेरेमनी का बेसब्री से इंतजार रहता है। इस बीच कैलिफोर्निया के लॉस एंजिल्स में 76वें प्राइमटाइम एमी अवार्ड्स का 15 सितंबर को आयोजन किया गया। इस बार Shogun से लेकर 'The Bear तक का नाम सुर्खियों में रहा। Jeremy Allen White ने कॉमेडी सीरीज में बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड अपने नाम किया। आइए जानते हैं कि 76वें एमी अवार्ड्स में किसे-किस कैटेगिरी में अवॉर्ड मिला है?
