Renukaswamy Murder Case: कन्नड़ स्टारस्टार दर्शन थुगुदीपा ने हाल ही में जेल से बाहर निकलते समय मीडियाकर्मियों को मिडिल फिंगर दिखाकर सबको चौंका दिया। खबर है कि गुरुवार (12 सितंबर) को दर्शन को उनके परिवार से मिलने के लिए उनके सेल से बाहर निकाला गया, तो उन्होंने मीडिया को मिडिल फिंगर दिखाई। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसने सबको चौंका दिया है। एक्टर इस समय अपने फैंस रेणुकास्वामी की निर्मम हत्या के मामले में कर्नाटक की जेल में बंद हैं।
'डेक्कन क्रॉनिकल' की रिपोर्ट के अनुसार, दर्शन को उनकी पत्नी विजयलक्ष्मी और भाई दिनाकर से मिलने के लिए जेल से बाहर निकाला गया। जेल अधिकारियों ने उन्हें बातचीत करने के लिए 30 मिनट का समय दिया। इसके अलावा, एक्टर के वकीलों को पिछले सप्ताह दायर की गई चार्जशीट पर चर्चा करने के लिए एक अलग समय स्लॉट भी आवंटित किया गया था।
पत्नी लगातार कर रही हैं मुलाकात
यह पहली बार नहीं है जब दर्शन की पत्नी जेल में उनसे मिलने गई थीं। इससे पहले भी वह अपने एक्टर पति से मिल चुकी हैं। बाद में एक बयान जारी कर उनके फैंस से शांत रहने को कहा था। विजयलक्ष्मी ने कन्नड़ में लिखा, "हमारे सभी सेलेब्रिटीज से अपील है, आप सभी जानते हैं कि दर्शन आपसे कितना प्यार करते हैं। यह दुखद है कि आज हम इस स्थिति में हैं। हमें उनसे दूरी बनाकर रखनी पड़ रही है। मैंने उनसे बाहर की स्थिति के बारे में विस्तार से बात की है। यह उनके दिल को छू गया है। उन्होंने अपने सभी सेलेब्रिटीज से शांत रहने और अच्छे काम करने पर ध्यान केंद्रित करने का आग्रह किया है। उन्हें यकीन है कि वे आपकी प्रार्थनाओं का हिस्सा होंगे।"
रेणुका स्वामी हत्याकांड के सिलसिले में दर्शन की जांच की जा रही है। स्वामी 8 जून, 2024 को बेंगलुरु में मृत पाए गए थे। वह कथित तौर पर चित्रदुर्ग में अपोलो फार्मेसी यूनिट में काम करते थे। आरोप है कि रेणुका दर्शन की दोस्त कन्नड़ एक्ट्रेस पवित्रा गोवाद को अश्लील मैसेज भेजता था। इस बात से नाराज होकर रेणुकास्वामी की हत्या कर दी गई। कथित तौर पर उनके शव को दर्शन के सामने बेंगलुरु के कामाक्षीपाल्या में एक नहर में फेंक दिया गया। कथित तौर पर आठ आरोपियों ने रेणुका स्वामी के साथ मारपीट के दौरान दर्शन की मौजूदगी का दावा करते हुए उस पर आरोप लगाया है। कन्नड़ एक्टर को 11 जून को गिरफ्तार किया गया था।
पीड़िता की नई तस्वीर वायरल
रेणुकास्वामी की एक नई तस्वीर सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद पीड़ित के माता-पिता ने जेल में बंद दर्शन थुगुदीपा और उसके साथियों को उनके बेटे को कथित तौर पर प्रताड़ित कर हत्या करने के लिए 'राक्षस' बताया। वायरल तस्वीर में रेणुकास्वामी ने कमीज नहीं पहनी हुई है। वह कथित रूप से हत्या किए जाने से पहले जान बख्शने की मिन्नत करता दिख रहा है। रेणुकास्वामी के शरीर पर चोटों के कई निशान देखे जा सकते हैं।
4 सितंबर को दायर चार्जशीट में फोरेंसिक रिपोर्ट शामिल है, जिससे पुष्टि होती है कि दर्शन के कपड़ों पर रेणुकास्वामी के खून के धब्बे पाए गए थे। दर्शन, उसकी दोस्त पवित्रा गौड़ा और मामले में आरोपी 15 अन्य लोग वर्तमान में राज्य की विभिन्न जेलों में न्यायिक हिरासत में हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार, अभिनेता के फैंस 33 वर्षीय रेणुकास्वामी ने पवित्रा को अश्लील संदेश भेजे थे, जिससे दर्शन गुस्सा हो गया। इसके बाद उसने कथित तौर पर उसकी हत्या कर दी गई।
Darshan can be seen showing Middle finger to media. .
Media atleast stop the witch hunt and leave him alone. Let the law take it's course pic.twitter.com/XaXgRSJgxV