अक्टूबर पर OTT प्लेटफॉर्म पर मिलेगा एंटरटेनमेंट का तगड़ा डोज, उठा सकते हैं इन फिल्मों और वेबसीरीज का लुत्फ
अक्टूबर के महीने में कई सारी बॉलीवुड, रिजनल, और हॉलीवुड की वेब सीरीज और फिल्में या तो रिलीज हो रही हैं या फिर रिलीज होने वाली है। ऐसे में यह पूरा महीना आपके लिए शानदार एंटरटेनिंग कंटेट की सौगात लेकर आया है। जिससे की आपको पूरा महीने भर मनोरंजन मिलता रहेगा। ऐसे में आइये हम एक नजर डाल लेते हैं एक नजर उन सभी फिल्मों और वेब सीरीज की लिस्ट पर एक नजर
अक्टूबर के महीने में कई सारी बॉलीवुड, रिजनल, और हॉलीवुड की वेब सीरीज और फिल्में या तो रिलीज हो रही हैं या फिर रिलीज होने वाली है
अक्टूबर का महीना आपके लिए एंटरटेनमेंट का तगड़ा डोज लेकर आया है। अक्टूबर के महीने में कई सारी बॉलीवुड, रिजनल, और हॉलीवुड की वेब सीरीज और फिल्में या तो रिलीज हो रही हैं या फिर रिलीज होने वाली है। ऐसे में यह पूरा महीना आपके लिए शानदार एंटरटेनिंग कंटेट की सौगात लेकर आया है। जिससे की आपको पूरा महीने भर मनोरंजन मिलता रहेगा। ऐसे में आइये हम एक नजर डाल लेते हैं एक नजर उन सभी फिल्मों और वेब सीरीज की लिस्ट पर एक नजर। इसमें खूफिया और सुल्तान ऑफ दिल्ली का नाम भी शामिल है।
कुशी
यह फिल्म 1 अक्टूबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो गई है। इसमें विजय देवरकोंडा, सामंथा ने मेन रोल निभाया है। इस फिल्म में सचिन खेडेकर, सरन्या पोनवन्नन और मुरली शर्मा भी सहायक भूमिकाओं में हैं।
बेबाक
यह फिल्म 1 अक्टूबर को जियो सिनेमा पर रिलीज हो गई है। यह एक सच्ची कहानी पर आधारित फिल्म है। इस हिंदी-उर्दू फिल्म में सना पठान, शीबा चड्ढा, सारा हाशमी, विपिन शर्मा, नवाजुद्दीन सिद्दीकी जैसे अभिनेताओं ने काम किया है।
बेकहम
यह सीरीज 4 अक्टूबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो गई है। यह सीरीज स्टार फुटबॉलर डेविड बेकहम की जीवनी पर आधारित है। इसे ऑस्कर भी मिल चुका है।
खुफिया
विशाल भारद्वाज की यह फिल्म 5 अक्टूबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो गई है। इस फिल्म में अली फजल, तब्बू और वामिका गब्बी ने अभिनय किया है। यह एक सस्पेंस थ्रिलर फिल्म है जो कि अमर भूषण की किताब एस्केप टू नोव्हेयर पर आधारित है।
मुंबई डायरीज सीजन-2
यह सीरीज अमेजन प्राइम पर 6 अक्टूबर को रिलीज हुई है। इसे निखिल आडवाणी ने डायरेक्ट किया है। इसमें कोंकणा सेन शर्मा, मोहित रैना, टीना देसाई, श्रेया धनवंतरी, सत्यजीत दुबे, नताशा भारद्वाज, मृण्मयी देशपांडे और प्रकाश बेलावाड़ी ने अभिनय किया है।
लोकी सीजन 2
मार्वल स्टूडियोज की यह वेबसीरीज 6 अक्टूबर को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज हो गई है। यह मार्वल के फेमस करेक्टर लोकी की कहानी पर आधारित वेब सीरीज का दूसरा सीजन है।
बैलेरीना
ली चुंग-ह्यून द्वारा निर्देशित, यह कोरियाई एक्शन-रिवेंज फिल्म नेटफ्लिक्स पर 6 अक्टूबर को रिलीज हो गई है। यह एक बैलेरीना के बारे में है जो उस आदमी की तलाश करती है जिसने उसके सबसे अच्छे दोस्त को मार डाला।
यह वेबसीरीज नेटफ्लिक्स पर 5 अक्टूबर को रिलीज हो गई है। यह सीरीज कॉमेडी और एक्शन से भरपूर है।
मिशन इम्पॉसिबल - डेड रेकनिंग पार्ट वन
इस साल की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक मिशन इंपॉसिबल डेड रेकनिंग पार्ट वन 11 अक्टूबर को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हो रही है। टॉम क्रूज स्टाटरर सफलतम फ्रेंचाइजी की यह सांतवीं फिल्म है।
द लास्ट एनवेलप
यह फिल्म 12 अक्टूबर को जियो सिनेमा पर रिलीज हो गई है। इसमें अन्नू कपूर शीबा चड्ढा ने अभिनय किया है। यह फिल्म एक बूढ़े जोड़े की भावनात्मक कहानी है जो अमेरिका में रहने वाले अपने बेटे के घर वापस आने का इंतजार कर रहे हैं।
कासरगोल्ड
ये मलयानी फिल्म 13 अक्टूबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज की गई है। एक्शन से भरपूर यह मलयालम थ्रिलर एक सोने के तस्कर और उसके दोस्त के बारे में है।
सुलतान ऑफ दिल्ली
अर्नब रे की किताब सुल्तान ऑफ दिल्ली पर आधारित इस वेब सीरीज का निर्देशन मिलन लूथरिया ने किया है। इसमें ताहिर राज भसीन, मौनी रॉय, अंजुम शर्मा, विनय पाठक, अनुप्रिया गोयनका, निशांत दहिया, मेहरीन पीरजादा जैसे कलाकारों ने अभिनय किया है। यह वेबसीरीज डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर 13 अक्टूबर को रिलीज हो गई है।
काला पानी
ये वेबसीरीज 18 अक्टूबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। इस सीरीज के साथ लगान फेम आशुतोष गोवारिकर कमबैक कर रहे हैं। फिल्म में मोना सिंह ने मेन किरदार निभाया है।