Bigg Boss OTT का एक वीडियो हुआ रिलीज, दिखी शो में हिस्सा लेने वालों की पहली झलक

बिग बॉस ओटीटी 2 (Bigg Boss OTT) में टेलीविजन अभिनेता अविनाश सचदेवा से लेकर मल्हान तक सभी बड़ी हस्तियां दिखाई देंगी। वीडियो की शुरुआत में सभी कंस्टेस्टेंट्स ने एस्ट्रो बेबी, हीरो नं, इंसान, वन पीस, वुमनिया, सुपरस्टार, थीखी पुरी और हीरोइन जैसे नाम के साथ इंट्री की। ऐसा कहा जा रहा है कि इन लोगों के नाम आलिया सिद्दीकी, सिमा तापारिया, फलक नाज, जिया शंकर, मनीषा रानी, पुनीत, पलक पुरस्वानी, और पूजा गोर हैं। हालांकि चैनल ने अभी तक इनके नामों का खुलासा नहीं किया है

अपडेटेड Jun 13, 2023 पर 9:59 PM
बिग बॉस ओटीटी 2 (Bigg Boss OTT) के मेकर्स ने शो में एंट्री करने वाले कंटेस्टेंट्स की पहली झलक जारी कर दी है

बिग बॉस ओटीटी 2 (Bigg Boss OTT) के मेकर्स ने शो में एंट्री करने वाले कंटेस्टेंट्स की पहली झलक जारी कर दी है। हालांकि फिलहाल उनके चेहरों का खुलासा नहीं किया गया है। शो के फैंस अब इनके नामों के गेस करने में लगे हैं। बिग बॉस ओटीटी 2 का प्रीमियर 17 जून को होगा। इस बार इस सीजन के होस्ट सलमान खान बने हैं।

कौन कौन है इस शो का कंटेस्टेंट

बिग बॉस ओटीटी 2 (Bigg Boss OTT) में टेलीविजन अभिनेता अविनाश सचदेवा से लेकर मल्हान तक सभी बड़ी हस्तियां दिखाई देंगी। वीडियो की शुरुआत में सभी कंस्टेस्टेंट्स ने एस्ट्रो बेबी, हीरो नं, इंसान, वन पीस, वुमनिया, सुपरस्टार, थीखी पुरी और हीरोइन जैसे नाम के साथ इंट्री की। ऐसा कहा जा रहा है कि इन लोगों के नाम आलिया सिद्दीकी, सिमा तापारिया, फलक नाज, जिया शंकर, मनीषा रानी, पुनीत, पलक पुरस्वानी, और पूजा गोर हैं। हालांकि चैनल ने अभी तक इनके नामों का खुलासा नहीं किया है।

VIDEO: राहुल गांधी ने अमेरिका में की ट्रक की सवारी, ड्राइवर की कमाई सुन दंग रह गए कांग्रेस नेता


काफी फेमस शो है बिग बॉस

बिग बॉस काफी फेमस रियल्टी शो है। बिग बॉस ओटीटी काफी फेमस हो रहा है। बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 को सलमान खान ही होस्ट करेंगे। ऐसा कहा जा रहा है कि बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 बड़ा, बोल्ड और काफी मजेदार होने वाला है।

इन लोगों को भी किया गया था अप्रोच

इससे पहले खबर आई थी कि राज कुंद्रा, कुणाल कामरा, कैलाश खेर, दलेर मेहंदी को भी शो ने अप्रोच किया है। टीवी अभिनेता फहमान खान ने भी कहा था कि वह शो में भाग नहीं लेंगे। उन्होंने पिंकविला से कहा, "वो मेरा स्पेस नहीं है और मैं रियलिटी शोज को नहीं समझता। मेरा मानना है कि मैं रियलिटी शो का व्यक्ति नहीं हूं। मैं एक कलाकार के रूप में और रचनात्मक पक्ष पर अधिक हूं, और मैं उन किरदारों में थोड़ी सी क्षमता दिखाना चाहूंगा जो मेरे पास हैं और जो कहानियां मैं बना सकता हूं। मैं बहुत फोकस्ड हूं और इसमें दिलचस्पी रखता हूं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।