Aamir Khan हुए इमोशनल, पिता की फाइनेंशियल कंडीशन को लेकर कही ये बात

Aamir Khan के पिता प्रोड्यूसर थे। ऐसे में कई फिल्मों के हिट होने के बाद भी उनकी मुश्किलें कम नहीं हुई। आमिर खान ने एक इंटरव्यू में बताया कि पैसों की तंगी हमेशा से ही थी। ऐसे में उनका परिवार चाहता था कि आमिर खान एक स्टेबल जॉब करें। उन्हें उम्मीद थी कि आमिर खान एक इंजीनियर बनेंगे-

अपडेटेड Apr 07, 2024 पर 5:23 PM
Aamir Khan की एक वीडियो वायरल हुई जिसमें उन्होंने परिवार की गरीबी के बारे में बताया

Aamir Khan इंडस्ट्री के कुछ मंझे हुए कलाकारों में से एक हैं। आमिर खान सिर्फ अच्छे एक्टर ही नहीं बल्कि कमाल के प्रोड्यूसर (Aamir Khan Production) भी हैं। आमिर खान के पिता ताहिर हुस्सैन के लिए चीजें कभी आसान नहीं रहीं। अपने पिता के बारे में बात करते हुए ताहिर का इमोशनल होने वाला वीडियो सामने आया है। Humans of Bombay के इस वीडियो में आमिर खान (Aamir Khan Childhood) को अपना बचपन याद आता है। उस दौरान उनके पिता पैसों की तंगी से गुजर रहे थे। वो उसके स्कूल की फीस तक नहीं भर पाते थे। जबकि सबको लगता था कि वो एक प्रोड्यूसर के बेटे हैं इसलिए उनका लाइफ बेहद आरामदायक होगी।

Aamir Khan ने बताए गरीबी के दिन

आमिर खान कहते हैं कि मेरे पिता एक औसत प्रोड्यूसर से अच्छे थे। उनकी फिल्में काफी चली भी हैं लेकिन उन्हें बिजनेस करना बिलकुल भी नहीं आता था। जो चीज हमें सबसे ज्यादा परेशान करती थी वो थी पिता को नजदीक से ऑब्जर्व करना। वो बेहद साधारण इंसान थे। उनके अंदर बिजनेस सेंस नहीं थी जिससे वो समझ पाते कि उन्हें इतने ज्यादा लोन नहीं लेने चाहिए थे। जब उनकी फिल्में अच्छा काम करती थीं तो ब्लैक मार्केट से चीजें चुरा ली जाती थीं। आधे से ज्यादा टाइम तो उनके खाते में पैसा ही नहीं आता था। ज्यादातर टाइम फिल्में काम तो करती थीं लेकिन डिस्ट्रिब्युटर्स से प्रोड्यूसर्स को बिलकुल पैसा नहीं मिल पाता था। ये बहुत बार हुआ है। उनकी फिल्में चलती थीं लेकिन उनके पास फिर भी कभी पैसे नहीं होते थे।

When Aamir Khan cried over his father’s debt byu/Flonaaa inBollyBlindsNGossip


आमिर खान ने परिवार को अच्छी परवरिश के लिए दिया धन्यवाद

आमिर कहते हैं कि उन्हें लगा था कि वो एक इंजीनियर बनेंगे लेकिन इसका कोई चांस ही नहीं था। फाइनेंशियल स्ट्रगल की वजह से आमिर का परिवार चाहता था कि वो एक इंजीनियर, CA या एक डॉक्टर बनें। परिवार चाहता था कि उनके पास एक स्टेबल नौकरी और इनकम का अच्छा सोर्स हो। लेकिन आमिर का दिल तो एक्टर बनना चाहता था। आमिर खान का कहना है कि जीवन में आई चुनौतियों के बावजूद भी अच्छी लाइफ दी। पूरी बात कहते हुए आमिर खान कई बार रो पड़े।

Aamir Khan ने Kiran Rao से तलाक पर कही बड़ी बात- “मेरी जिंदगी में कोई और शख्स नहीं”

Laal Singh Chaddha को बायकॉट करने वालों से बोले आमिर खान- 'अगर लोग मेरी फिल्म नहीं देखना चाहते हैं, तो...'

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।