Aamir Khan ने Kiran Rao से तलाक पर कही बड़ी बात- “मेरी जिंदगी में कोई और शख्स नहीं”

आमिर ने यह भी स्पष्ट किया, उन्होंने किरण की वजह से रीना दत्ता को तलाक नहीं दिया। उन्होंने कहा-जब रीना और मैं अलग हुए तो मेरे जीवन में कोई नहीं था। तलाक के काफी बाद किरण और मैं अच्छे दोस्त बने

अपडेटेड Mar 14, 2022 पर 8:46 AM
Aamir Khan और Kiran Rao 15 साल से साथ में थे और उन्होंने 3 जुलाई, 2021 को अपने तलाक का ऐलान कर दिया था

Aamir Khan : आमिर खान ने ऐसी अफवाहों को खारिज किया है, जिनमें उनके और किरण राव (Kiran Rao) के अलग होने की वजह उनके द्वारा कथित रूप से किसी अन्य के साथ चल रही डेटिंग को बताया गया था। Aamir Khan और Kiran Rao 15 साल से साथ में थे और उन्होंने 3 जुलाई, 2021 को अपने तलाक का ऐलान कर दिया था।

पिछले 6-7 महीने में मुझमें खासा बदलाव आया : आमिर

न्यूज 18 इंडिया के किशोर अजवाणी को दिए एक इंटरव्यू में आमिर खान ने बीते साल किरण के साथ हुए तलाक के बारे में खुलकर बात की। आमिर ने याद करते हुए कहा कि कई साल पहले उसने (किरण) ने कहा था, उन्हें (आमिर को) उनके परिवार में कोई खास दिलचस्पी नहीं है। “उसने कहा था कि जब भी हम एक परिवार के रूप में चर्चा करते हैं, तो मैं हमेशा कहीं खो जाता हूं। उसने कहा, मैं एक अलग तरह का व्यक्ति हूं। उसने बड़े प्यार से कहा था, मैं आपको बदलना नहीं चाहती, अगर आप बदल जाओगे तो वह व्यक्ति नहीं रहोगे जिसे मैंने प्यार किया था। उसने कहा था- मैं आपके ब्रेन और आपके व्यक्तित्व से प्यार करती हूं। मैं कहना चाहता हूं कि पिछले 6-7 महीने में मुझमें खासा बदलाव आया है।”


Shark Tank India: कंटस्टेंट पर भड़के Ashneer Grover, डिग्री पर उठाए सवाल, जानिए क्या है पूरा मामला

किरण और मुझमें एक दूसरे के प्रति खासा सम्मान

तलाक की वजह पर आमिर ने साफ किया, “किरण और मैं एक-दूसरे को खासा प्यार करते हैं। हममें एक-दूसरे प्रति खासा सम्मान और प्यार है। लेकिन लोग यह नहीं समझ सकते और मैं इसे स्वीकार करता हूं, क्योंकि हम इसे सामान्य रूप से नहीं लेते हैं। हालांकि पति और पत्नी के रूप में हमने संबंधों में कुछ बदलाव महसूस किए और हम विवाह के रिश्ते का सम्मान करना चाहते हैं। हम साथ काम कर रहे थे। हम पास में रहते थे। लेकिन अब हम पति-पत्नी नहीं थे, इसलिए हमने अलग होने का फैसला किया।”

तलाक के पीछे कोई नहीं

आमिर ने यह भी स्पष्ट किया कि उन्होंने किरण की वजह से रीना दत्ता को तलाक नहीं दिया। उन्होंने कहा, “जब रीना और मैं अलग हुए तो मेरे जीवन में कोई नहीं था। तलाक के काफी बाद किरण और मैं अच्छे दोस्त बने।”

क्या किसी अन्य के साथ रिश्तों के चलते किरण से तलाक होने से जुड़े सवाल पर आमिर ने साफ इनकार कर दिया। उन्होंने कहा, “नहीं। इसके पीछे कोई नहीं है। अभी भी कोई नहीं है।”

आमिर खान और किरण राव ने एक संयुक्त बयान में अपने तलाक को “नए सफर” की शुरुआत के रूप में व्यक्त किया था।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।