Aamir Khan इंडस्ट्री के कुछ मंझे हुए कलाकारों में से एक हैं। आमिर खान सिर्फ अच्छे एक्टर ही नहीं बल्कि कमाल के प्रोड्यूसर (Aamir Khan Production) भी हैं। आमिर खान के पिता ताहिर हुस्सैन के लिए चीजें कभी आसान नहीं रहीं। अपने पिता के बारे में बात करते हुए ताहिर का इमोशनल होने वाला वीडियो सामने आया है। Humans of Bombay के इस वीडियो में आमिर खान (Aamir Khan Childhood) को अपना बचपन याद आता है। उस दौरान उनके पिता पैसों की तंगी से गुजर रहे थे। वो उसके स्कूल की फीस तक नहीं भर पाते थे। जबकि सबको लगता था कि वो एक प्रोड्यूसर के बेटे हैं इसलिए उनका लाइफ बेहद आरामदायक होगी।
