Get App

आमिर खान ने खुद ली 'लाल सिंह चड्ढा' के फ्लॉप होने की जिम्मेदारी, नहीं लेंगे 100 करोड़ रुपये की फीस!

Aamir Khan इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म लाल सिंह चड्ढा को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। आमिर खान की ड्रीम प्रोजेक्ट बॉक्स ऑफिस पर कमाल करने में असफल रही, क्योंकि सोशल मीडिया पर फिल्म को बहिष्कार का सामना करना पड़ा था

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 01, 2022 पर 7:13 PM
आमिर खान ने खुद ली 'लाल सिंह चड्ढा' के फ्लॉप होने की जिम्मेदारी, नहीं लेंगे 100 करोड़ रुपये की फीस!
Laal Singh Chaddha को सोशल मीडिया पर बहिष्कार का सामना करना पड़ा था

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट के नाम से मशहूर आमिर खान (Aamir Khan) इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म लाल सिंह चड्ढा (Laal Singh Chaddha) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। आमिर खान की ड्रीम प्रोजेक्ट बॉक्स ऑफिस पर कमाल करने में असफल रही, क्योंकि सोशल मीडिया पर पुराने बयानों को लेकर लोगों की भारी नाराजगी का सामना करना पड़ा। सोशल मीडिया पर फिल्म को बहिष्कार का सामना करना पड़ा था।

लाल सिंह चड्ढा बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई है। बताया जा रहा है कि 11 अगस्त को रिलीज हुई 'लाल सिंह चड्ढा' के मेकर्स को करीब 100 करोड़ का नुकसान उठाना पड़ा है। 180 करोड़ के बजट में बनी आमिर की फिल्म डोमेस्टिक बॉक्स ऑफिस पर 60 करोड़ भी नहीं कमा पाई है। रिपोर्ट की मानें तो आमिर खान ने अपनी फीस छोड़कर फिल्म के नुकसान की भरपाई करने का फैसला लिया है।

बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि अभिनेता अपनी फीस को पूरी तरह से छोड़ने और फिल्म के सभी नुकसानों की भरपाई करने की योजना बना रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक आमिर खान ने लाल सिंह चड्ढा के बेहद खराब प्रदर्शन को देखते हुए यह फैसला लिया है। अगर आमिर वाकई ऐसा करते हैं तो मेकर्स को मामूली नुकसान ही भुगतना होगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें