VIDEO: 'लाल सिंह चड्डा' फ्लॉप होने के बाद आमिर खान ने हाथ जोड़ कर मांगी माफी, वायरल होने के बाद डिलीट किया वीडियो

सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अब आमिर खान प्रोडक्शंस के ट्विटर हैंडल से माफीनामे वाला वीडियो गायब हो गया है। वीडियो को आमिर खान प्रोडक्शंस के ट्विटर हैंडल से डिलीट कर दिया गया है

अपडेटेड Sep 01, 2022 पर 1:47 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
11 अगस्त को रिलीज हुई 'लाल सिंह चड्ढा' के मेकर्स को करीब 100 करोड़ का नुकसान उठाना पड़ा है

मशहूर बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान (Aamir Khan) की फिल्म लाल सिंह चड्ढा (Laal Singh Chaddha) बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई है। बताया जा रहा है कि 11 अगस्त को रिलीज हुई 'लाल सिंह चड्ढा' के मेकर्स को करीब 100 करोड़ का नुकसान उठाना पड़ा है। 180 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म को 50 करोड़ का कलेक्शन करने में भी बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। सोशल मीडिया पर बायकॉट ट्रेंड का 'लाल सिंह चड्ढा' पर भी असर देखने को मिला है।

आमिर खान और करीना कपूर की हिट जोड़ी भी फिल्म को फ्लॉप होने से नहीं बचा पाई। फिल्म का इतना बुरा हाल देखने के बाद अब आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो क्लिप शेयर की गई है। जिसमें उन्होंने अपनी गलतियों के लिए फैंस से माफी मांगी है और कहा है 'हम सब इंसान हैं और गलतियां हमसे ही होती हैं।'

ये भी पढ़ें- Bihar: मंत्री कार्तिकेय सिंह के इस्तीफे पर BJP नेता सुशील मोदी का तंज- "पहले ओवर में ही क्लीन बोल्ड हो गए नीतीश कुमार"


इस वीडियो को लोग उनकी फिल्म लाल सिंह चड्ढा से जोड़कर देख रहे हैं। हालांकि, इसे पोस्ट करने की वजह कुछ और है। आमिर खान प्रोडक्शंस के ट्विटर हैंडल द्वारा शेयर किए गए वीडियो क्लिप की शुरुआत में लिखा है मिच्छामि दुक्कडम् (Micchami Dukkadam)।

इसके बाद इसमें वॉइस ओवर है, जिसके कहा गया है 'हम सब इंसान हैं और गलतियां हमसे ही होती हैं। कभी बोल से...कभी हरकतों से...कभी अनजाने में। कभी गुस्से में तो कभी मजाक में। कभी नहीं बात करने से। अगर मैंने किसी भी तरह से कभी भी आपका दिल दुखाया हो, तो मन वचन, काया से क्षमा मांगता हूं। मिच्छामि दुक्कडम्।'

डिलीट किया वीडियो

हालांकि, सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अब आमिर खान प्रोडक्शंस के ट्विटर हैंडल से माफीनामे वाला वीडियो गायब हो गया है। वीडियो को आमिर खान प्रोडक्शंस के ट्विटर हैंडल से डिलीट कर दिया गया है। दरअसल, एक सितंबर को 'मिच्छामि दुक्कडम्' यानी क्षमा/माफी मांगने का पर्व है। इस दिन लोग सभी को 'मिच्छामि दुक्कडम्' कहकर अपनी गलतियों के लिए माफी मांगते हैं। इसी दिन आमिर ने भी अपनी गलतियों के लिए सबसे माफी मांगी थी। हालांकि, पता नहीं क्यों कुछ देर बाद ही उन्होंने वीडियो को डिलीट कर दिया।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।