Get App

Laal Singh Chaddha को बायकॉट करने वालों से बोले आमिर खान- 'अगर लोग मेरी फिल्म नहीं देखना चाहते हैं, तो...'

Laal Singh Chaddha को लेकर सोशल मीडिया पर लोग दो ग्रुप में बंटे नजर आ रहे हैं। एक गुट फिल्म का बायकॉट करने के लिए कह रहा है, तो दूसरी तरफ अभिनेता के फैंस आमिर खान के सपोर्ट में इसे देखने की अपील कर रहे हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 10, 2022 पर 5:05 PM
Laal Singh Chaddha को बायकॉट करने वालों से बोले आमिर खान- 'अगर लोग मेरी फिल्म नहीं देखना चाहते हैं, तो...'
Laal Singh Chaddha 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट अभिनेता आमिर खान (Aamir Khan) ने मंगलवार को कहा कि वह अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा (Laal Singh Chaddha)' के रिलीज से पहले काफी बेचैन हैं और उन्हें रातों को नींद नहीं आ रही है। आमिर खान की यह फिल्म आगामी कल गुरुवार (11 अगस्त) को दुनिया भर में सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

लाल सिंह चड्ढा ऑस्कर पुरस्कार विजेता हॉलीवुड फिल्म 'फॉरेस्ट गंप (Forrest Gump)' की आधिकारिक हिंदी रीमेक है। आमिर की आखिरी फिल्म "ठग्स ऑफ हिंदुस्तान" 2018 में आई थी, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर बहुत कमाल नहीं दिखा सकी।

ये भी पढ़ें- Asia Cup 2022: एशिया कप का शेड्यूल, भारत-पाकिस्तान मैच, लाइव स्ट्रीमिंग और टेलीकास्ट सहित जानें सभी डिटेल्स

PVR सिनेमा के 25 साल पूरा होने के मौके पर आयोजित एक कार्यक्रम में 57 वर्षीय खान ने कहा, ‘‘मैं वास्तव में फिल्म के प्रदर्शन को लेकर काफी घबराया हुआ हूं। मैं 48 घंटों से नहीं सोया हूं ... मैं ऑनलाइन शतरंज खेलता हूं, खुद को व्यस्त रखने के लिए किताबें पढ़ता हूं। मुझे लगता है कि मैं 11 अगस्त के बाद ही सो सकूंगा। मुझे लगता है कि अद्वैत चंदन (निर्देशक) और मैं फिल्म के प्रदर्शन के बाद ही चैन से सोएंगे।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें