Aamir Khan: आमिर खान की जिस फिल्म ने रचा था इतिहास, उस फिल्म पर ऐसी थी अमिताभ बच्चन की राय

Aamir Khan: आमिर खान की फिल्म 'लगान' उनके करियर की सबसे बड़ी हिट में से एक मानी जाती है। हाल ही में एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि जावेद अख्तर और अमिताभ बच्चन ने उन्हें चेतावनी दी थी कि यह फिल्म नहीं चलेगी। आमिर ने माना कि शूटिंग के दौरान वे काफी घबराए हुए थे और जावेद अख्तर को फिल्म के आइडिया पर भरोसा नहीं था

अपडेटेड Mar 08, 2025 पर 6:44 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
आमिर खान ने बताया कि 'लगान' की शूटिंग के दौरान वह बहुत घबराए हुए थे

Aamir Khan: आमिर खान ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया है। साल 2001 में आई फिल्म 'लगान' आमिर खान की के करियर की सबसे हिट फिल्मों में से एक मानी जाती है। हाल ही में एक इंटरव्यू में आमिर खान ने फिल्म लगान से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें शेयर कीं। एक कार्यक्रम में आमिर ने बताया कि जावेद अख्तर और अमिताभ बच्चन ने उन्हें वॉर्निंग भी दी थी की यह फिल्म चलेगी।

आमिर खान ने बताया कि 'लगान' की शूटिंग के दौरान वह बहुत घबराए हुए थे और डर लग रहा था। उन्होंने कहा कि जावेद अख्तर को फिल्म के आइडिया पर भरोसा नहीं था और उन्होंने इस पर शक जताया था।

जावेद अख्तर ने क्या कहा


आमिर खान ने इंडिया टुडे से बातचीत में बताया कि 'लगान' की शूटिंग के दौरान वह बहुत घबराए हुए थे और डर लग रहा था। आमिर की चिंता तब बढ़ गई जब जावेद अख्तर ने उन्हें फोन कर कहा, "ये फिल्म नहीं चलेगी, आप इसे क्यों बना रहे हैं?" जावेद ने कहा खेल पर बनी फिल्में ज्यादा नहीं चलतीं, क्रिकेट वाली फिल्में तो कभी हिट नहीं हुईं है और अवधी भाषा दर्शकों को दूर कर सकती है। उन्होंने यह भी कहा कि जब बॉलीवुड ग्लैमरस लोकेशन और स्टाइलिश कपड़ों पर ध्यान दे रहा था। वहीं 'लगान' एक गांव की कहानी थी जहां सभी धोती पहने नजर आने वाले थे।

अमिताभ बच्चन ने भी कही ये बात

जावेद अख्तर की बात सुनकर आमिर की टेंशन और बढ़ गई। उन्होंने कहा, "अगर अमिताभ बच्चन ने इस फिल्म का वॉइस ओवर किया हैं तो यह अच्छा संकेत नहीं है। अब तक जिन फिल्मों में उन्होंने वॉयसओवर दिया है, वे फ्लॉप हुई हैं।" जब आमिर ने वॉयसओवर करने के लिए अमिताभ से बात की तो खुद बिग बी ने भी मजाक में यही कहा, "मुझे कोई दिक्कत नहीं, लेकिन अब तक जिन फिल्मों में मैंने वॉयसओवर दिया है, वे सभी फ्लॉप रही हैं।"

बड़ी हिट साबित हुई लगान

आशुतोष गोवारिकर की फिल्म 'लगान' जब सिनेमाघरों में रिलीज हुई तो यह फिल्म बड़ी हिट साबित हुई। यह सिर्फ भारत में नहीं बल्कि इंटरनेशनल लेवल पर भी काफी तारीफ की गई। लगान फिल्म 74वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में बेस्ट विदेशी फिल्म के लिए नॉमिनेट भी हुई थी। यह फिल्म 3 घंटे 42 मिनट लंबी थी और उसी साल आई थी जब आमिर की दूसरी हिट फिल्म 'दिल चाहता है' भी रिलीज हुई, जिसे फरहान अख्तर ने डायरेक्ट किया था।

Sonakshi Sinha: विमेंस डे पर रिलीज हुआ सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म 'जटाधारा' का पोस्टर, रौद्र रूप में नजर आई एक्ट्रेस

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।