Sonakshi Sinha: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा इस समय अपनी फिल्म जटाधारा को लेकर चर्चा में बनी हुई है। सोनाक्षी सिन्हा इस फिल्म से तेलुगु सिनेमा में डेब्यू करने वाली हैं। उनकी पहली तेलुगु फिल्म जटाधारा का पहला लुक पोस्टर आज 8 मार्च को रिलीज किया गया। महिला दिवस के मौके पर जी स्टूडियो ने एक्ट्रेस के पहले लुक का पोस्टर शेयर किया, जिसे देख कर फैंस काफी एक्साईटेड हैं।
फिल्म के पोस्टर के साथ कैप्शन लिखा गया है, "इस महिला दिवस पर जटाधारा में शक्ति और साहस का प्रतीक उभर रहा है। सोनाक्षी सिन्हा आपका स्वागत है।"
कैसा है सोनाक्षी सिन्हा का लुक
महिला दिवस के मौके पर सोनाक्षी सिन्हा के फैंस को खास तोहफा मिला है। वह लंबे समय बाद वेकंट कल्याण के निर्देशन में बन रही फिल्म जटाधारा में नजर आने वाली हैं। आज उनकी फिल्म का पहला लुक जारी किया गया, जिसमें एक्ट्रेस का बेहद शानदार और रॉयल लग रहा है। पोस्टर में सिर्फ उनके बाल बिखरे हुए, आंखों में गुस्सा दिख रहा है और हाथों में भारी गहने पहने हुए हैं। सोनाक्षी का लुक पहला लुक काफी जबरदस्त है। जटाधारा एक सुपरनेचुरल थ्रिलर फिल्म है।
कब शुरू हुई फिल्म की शुटिंग
फिल्म जटाधारा की शुटिंग की शुरुआत 14 फरवरी को हैदराबाद में हुई थी, जिसमें कई बड़े फिल्मी सितारे शामिल हुए। जटाधारा फिल्म का निर्देशन वेंकट कल्याण कर रहे हैं। फिल्म में सुधीर बाबू और सोनाक्षी सिन्हा लीड रोल में है। इस बड़े प्रोजेक्ट को जी स्टूडियोज के उमेश केआर बंसल, प्रेरणा अरोड़ा, अरुणा अग्रवाल और शिविन नारंग प्रोड्यूस कर रहे हैं।
आखिरी बार इस फिल्म में नजर आई फिल्म
सोनाक्षी सिन्हा हाल ही में संजय लीला भंसाली की नेटफ्लिक्स सीरीज हीरामंडी में नजर आई थीं। उनके आने वाले प्रोजेक्ट्स में 'निकिता रॉय एंड द बुक ऑफ डार्कनेस' शामिल है, लेकिन इसकी रिलीज डेट अभी तय नहीं हुई है।