Fateh OTT Release: ओटीटी पर रिलीज हुई सोनू सूद की फिल्म 'फतेह', जानें कहां देखें ये एक्शन थ्रिलर फिल्म

Fateh OTT Release: सोनू सूद की फिल्म 'फतेह' अब ओटीटी पर रिलीज हो चुकी है। सोनू सूद निर्देशन में बनी पहली फिल्म है। फतेह 10 जनवरी 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। अब इस फिल्म को आप जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं।

अपडेटेड Mar 07, 2025 पर 10:55 PM
Story continues below Advertisement
Fateh OTT Release: सोनू सूद के निर्देशन में बनी फतेह फिल्म ओटीटी पर स्ट्रीम हो रही है

Fateh OTT Release: बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद की फिल्म 'फतेह' 10 जनवरी को थिएटर में रिलीज हुई थी। यह साइबर क्राइम पर बेस्ड शानदार एक्शन थ्रिलर फिल्म है। सोनू सूद के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक कमाई नहीं कर पाई। अब यह फिल्म ओटीटी पर रिलीज हो गई है। इस फिल्म को दर्शकों और आलोचकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली थी।

फतेह के आधिकारिक स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म JioHotstar ने फिल्म के स्ट्रीमिंग शुरू होने की घोषणा करते हुए एक पोस्टर शेयर किया। शेयर किए गए पोस्टर में लिखा था, "जब बात इंसाफ की हो तो सिर्फ एक नाम काफी है - फतेह। फतेह अब सिर्फ जीओ हॉटस्टार पर स्ट्रीमिंग हो रही है।"

बॉक्स ऑफिस पर कमाए मात्र इतने करोड़


यह फिल्म असली साइबर क्राइम घटनाओं से प्रेरित है, जो COVID-19 महामारी के दौरान सामने आई थीं। इस फिल्म डिजिटल धोखाधड़ी और नकली लोन ऐप्स के खतरों को दिखाते हुए साइबर अपराधियों की दुनिया में एक दिलचस्प कहानी दिखाई गई है। फतेह को भारत में बॉक्स ऑफिस पर खास सफलता नहीं मिली थी। एक रिपोर्ट के मुताबिक एक महीने में इसने सिर्फ 13.3 करोड़ रुपये कमाई की थी। 'फतेह' को सोनाली सूद और उमेश बंसल ने प्रोड्यूस किया है।

 

View this post on Instagram

A post shared by JioHotstar (@jiohotstar)

क्या है फिल्म की कहानी

इस फिल्म की कहानी फतेह सिंह की है जो एक पूर्व अधिकारी है। अब वह पंजाब में एक शांतिपूर्ण जीवन जीते हुए डेयरी फार्म सुपरवाइजर बना हुआ है। लेकिन जब उसे पता चलता है कि एक युवा गांव की लड़की, निमृत कौर, एक बड़े साइबर क्राइम सिंडिकेट का शिकार हो गई है, तो उसकी पुरानी आदतें जाग उठती हैं। उसे बचाने के लिए फतेह एक नैतिक हैकर, खुशी के साथ मिलकर डिजिटल अपराधियों से लड़ने और धोखे और अपराध के जाल को उजागर करने के लिए काम करता है।

फिल्म में कौन-कौन है

फतेह में कई शानदार कलाकार हैं। इस फिल्म में सोनू सूद ने फतेह सिंह, जैकलीन फर्नांडीज ने खुशी शर्मा, विजय राज ने सत्य प्रकाश और नसीरुद्दीन शाह ने रजा का किरदार निभाया है। सोनू सूद और अंकुर पजनी द्वारा निर्देशित और लिखित इस फिल्म का निर्माण शक्ति सागर प्रोडक्शंस और जी स्टूडियो के तहत सोनाली सूद और उमेश केआर बंसल ने किया है। अब जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध, फतेह एक्शन, सस्पेंस और डिजिटल युग के खतरों का बेहतरीन मिश्रण पेश करता है।

K-पॉप सिंगर जेनी ने कॉपी किया बॉलीवुड के इस फिल्म का म्यूजिक! अब सिंगर प्रीतम ने कही ये बात

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।