Abhijeet Bhattacharya News: कई दिग्गज बॉलीवुड सुपरस्टार्स को अपनी आवाज दे चुके मशहूर प्लेबैक अभिजीत भट्टाचार्य ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी पर अपनी विवादित टिप्पणी से बखेड़ा खड़ा कर दिया है। सिंगर ने हाल ही में एक पॉडकास्ट चर्चा के दौरान भारतीय स्वतंत्रता सेनानी को 'पाकिस्तान का राष्ट्रपिता' कहकर विवाद खड़ा कर दिया। दिग्गज संगीतकार आर.डी. बर्मन पर विचार रखते हुए भट्टाचार्य ने म्यूजिक कंपोजर और महात्मा गांधी के बीच तुलना की। उन्होंने ये कहा कि बर्मन महात्मा गांधी से काफी बड़े थे। सिंगर के बयान पर सोशल मीडिया यूजर्स आग बबूला हो गए।
