Abhishek Bachchan-Aishwarya Rai: तलाक की अफवाहों के बीच एक साथ नजर आए ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन, वीडियो में दिखा अलग ही नजारा

Abhishek Bachchan-Aishwarya Rai: ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन एक साथ अपनी बेटी के स्कूल फंक्शन को अटेंड करते हुए दिखाई दे रहे हैं। कपल का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अभिषेक और ऐश्वर्या की बॉन्डिंग कमाल की दिख रही है।

अपडेटेड Dec 20, 2024 पर 1:17 PM
Abhishek-Aishwarya: अभिषेक और ऐश्वर्या दोनों साथ में अपनी बेटी आराध्या बच्चन के स्कूल के एक फंक्शन में पहुंचे

Abhishek Bachchan-Aishwarya Rai: ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन पिछले काफी समय से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बने हैं। पिछले काफी समय से ये खबरें आ रही थी कि कपल के बीच कुछ भी ठीक नहीं है, ये अफवाहें यहां तक थी की दोनों का तलाक हो गया है। लेकिन, ऐश्वर्या और अभिषेक में से किसी ने भी इन अफवाहों पर रिएक्ट नहीं किया। वहीं अब इनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसमें ऐश्वर्या और अभिषेक एक साथ नजर आ रहे हैं।

अभिषेक और ऐश्वर्या दोनों साथ में अपनी बेटी आराध्या बच्चन के स्कूल के एक फंक्शन में पहुंचे। गुरुवार शाम को ऐश्वर्या अपने ससुर अमिताभ बच्चन और पति अभिषेक के साथ धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित इस कार्यक्रम में शामिल हुईं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो


सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में अभिषेक, ऐश्वर्या को लेकर काफी प्रोटेक्टिव नजर आ रहे हैं। दोनों के बीच का बॉन्ड काफी अच्छा दिखाई दे रहा है। अमिताभ के साथ चलते हुए कपल एक दूसरे को देखकर मुस्कुराते हुए नजर आए। वीडियो में ये साफ नजर आ रहा है कि दोनों एक साथ काफी खुश है। अभिषेक और ऐश्वर्या को इस तरह एक साथ देखकर इनके फैंस को जरूर राहत मिली होगी। आराध्या के स्कूल फंक्शन में अभिषेक, ऐश्वर्या और अमिताभ बच्चन एक साथ ही अंदर गए।

 

एक साथ वापस लौटा कपल

स्कूल फंक्शन में ऐश्वर्या को ब्लैक कलर सूट में देखा गया, एक्ट्रेस ने सूट के फ्लॉवर प्रिंटेड दुपट्टा भी कैरी किया था। जिसमें वह काफी सुंदर लग रही थी। वहीं अभिषेक ने ब्लैक हुडी में नजर आए। स्कूल फंक्शन में ऐश्वर्या अपनी कार में अलग से पहुंचीं, बाद में अमिताभ और अभिषेक से मिली। लेकिन ऐश्वर्या और अभिषेक साथ में ही वापस घर गए। दोनों को इस तरह से साथ में देखकर इनकी तलाक की खबरों पर भी विराम लग गया।

फैंस ने किया रिएक्ट

ऐश्वर्या और अभिषेक के साथ दिखने का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, फैंस इस पर काफी कमेंट भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "देखो वह उससे कितना प्यार करता है।" जबकि दूसरे यूजर ने कहा, "उन्हें साथ देखकर बहुत खुशी हुई।" कपल को एक साथ देखकर इनकी तलाक की अफवाहों पर विराम लग गई, जो इस साल की शुरुआत में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में अलग-अलग दिखने के बाद जोर पकड़ी थी।

Sonakshi Sinha: जब लुक्स की वजह से सोनाक्षी सिन्हा के साथ एक्टर ने काम करने से किया था इनकार, दबंग गर्ल ने किया ये खुलासा

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।