कैंसर से शादी की तुलना पर अभिषेक बच्चन हुए हैरान, सुनाया I Want to Talk फिल्म की शूटिंग का एक किस्सा

Abhishek Bachchan: अभिषेक बच्चन अभी अपनी फिल्म आई वॉन्ट टू टॉक को लेकर चर्चा में बने हुए है। ये फिल्म शूजित सरकार के कैंसर पीड़ित दोस्त के जीवन से प्रेरित है। इस फिल्म के शूटिंग के दौरान अभिषेक बच्चन ने एक हैरान करने वाला किस्सा सुनाया है

अपडेटेड Nov 21, 2024 पर 7:23 PM
Story continues below Advertisement
Abhishek Bachchan: अभिषेक बच्चन ने सुनाया I Want to Talk फिल्म की शूटिंग का एक किस्सा

Abhishek Bachchan: अभिषेक बच्चन इस समय अपनी अपकमिंग फिल्म आई वॉन्ट टू टॉक को लेकर काफी चर्चा में है। यह फिल्म 22 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यह फिल्म शूजित सरकार के कैंसर पीड़ित दोस्त के जीवन से इंस्पायर्ड है। इस फिल्म में अभिषेक अर्जुन के रोल में नजर आएंगे, जिसके पास जीने के लिए केवल 100 दिन है। इस फिल्म में अर्जुन के रोल निभाने वाले अभिषेक बच्चन ने इस रोल के बारे में काफी कुछ बताया।

कैंसर से हुई है मेरी शादी

शूजित सरकार ने बताया कि, मेरे जिस दोस्त पर ये फिल्म आधारित है उसने एक बार मुझ से कहा था कि उनकी शादी कैंसर से हुई है। यह सुनकर हर कोई हैरान हो गया कि वह कैंसर जैसी गंभीर बीमारी होने के बाद भी अपनी जिंदगी को कितने पॉजिटिव तरीके से ले रहे हैं।


अभिषेक ने शेयर किया फिल्म से जुड़ी एक घटना

इस पर अभिषेक ने बताया कि फिल्म की शूटिंग के दौरान अर्जुन दा ने उनसे भी इस तरह की बात की थी। एक्टर ने बताया, "हम लॉस एंजिल्स के बाहरी इलाके में थे, जहां हमने फिल्म का एक पार्ट शूट किया। उन्होंने मुझे बताया, ‘यह शादी बहुत खुशहाल नहीं है, पर यह एक शादी है।’ यह सुनने के बाद मुझे लगा कि कैंसर को लेकर सोचने का यह कितना अच्छा तरीका है। जब मैंने उनसे पूछा, ‘आप ऐसा क्यों कह रहे हैं?’ इस पर उन्होंने कहा, ‘शादी के तरह केवल मौत ही अब हमें अलग कर सकती है।’ यह सुनकर मुझे बहुत आश्चर्य हुआ। आप तब तक विवाहित होते हैं जब तक मृत्यु आपको अलग नहीं कर देती।"

'हम दोनों बहुत मजाकिया हैं'

शूटिंग के दौरान अभिषेक ने जिस तरह से खुद को रोल के मुताबिक ढाल लिया था उनको देखकर शूजीत काफी हैरान थे। इस पर अभिषेक ने बताया, “हम दोनों बहुत मजाकिया हैं। गंभीर स्थिति को हल्का बनाने की कोशिश करना ही मजाकिया होना है। परंतु कई बार, कोई व्यक्ति जो मजाकिया होता है, वह ऐसा इसलिए करता है क्योंकि वह हर एक परिस्थिति को अपने कंट्रोल नहीं कर सकते। जीवन जैसा है वैसा है। आप जल्दी समझ जाते हैं कि आपके पास इसे ज्यादा बदलने की क्षमता या शक्ति नहीं है। आपको इसे सहना सीखना होगा।"

OTT Release: आने वाली है ये धमाकेदार वेब सीरीज और फिल्में, जो आपके विकेंड को बनाएंगी खास

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।